28-30 तक राजगीर में विभागीय समीक्षा करेंगे सीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 7:08 PM

विज्ञापन

28-30 तक राजगीर में विभागीय समीक्षा करेंगे सीएमसंवाददाता, पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28-30 दिसंबर को राजगीर में रहेंगे. वे वहीं बचे हुए विभागों की विभागीय समीक्षा करेंगे. इसके लिए 27 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री के राजगीर जाने की संभावना है. मुख्यमंत्री के साथ-साथ मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, संबंधित विभागों के […]

विज्ञापन

28-30 तक राजगीर में विभागीय समीक्षा करेंगे सीएमसंवाददाता, पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28-30 दिसंबर को राजगीर में रहेंगे. वे वहीं बचे हुए विभागों की विभागीय समीक्षा करेंगे. इसके लिए 27 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री के राजगीर जाने की संभावना है. मुख्यमंत्री के साथ-साथ मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, संबंधित विभागों के मंत्री, प्रधान सचिव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. 28 दिसंबर को राजगीर में ही मुख्यमंत्री गृह विभाग, निगरानी-विशेष निगरानी-आर्थिक अपराध इकाई और विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग की समीक्षा करेंगे. वहीं, 29 दिसंबर को सामान्य प्रशासन विभाग और उसके बाद योजना व विकास विभाग की समीक्षा करेंगे. 30 दिसंबर को उद्योग-गन्ना उद्योग और अंत में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा करेंगे. इसके बाद मुख्यंमत्री पटना लौट आयेंगे. इससे पहले 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में ही मुख्यमंत्री पथ निर्माण, वित्त और कृषि विभा की समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन