नीतीश कुमार को चीन आने का न्योता,
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 6:52 PM
नीतीश कुमार को चीन आने का न्योता,मुख्यमंत्री से मिले चीन के काउंसुलेट जनरलसंवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चीन आने का न्योता मिला है. चीन सरकार का लिखित न्योता लेकर चीन के काउंसुलेट जनरल एमए जियांऊ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश खुमार से मुलाकात की. 7, सर्कुलर रोड स्थित कैंप कार्यालय में यह शिष्टाचार मुलाकात […]
नीतीश कुमार को चीन आने का न्योता,मुख्यमंत्री से मिले चीन के काउंसुलेट जनरलसंवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चीन आने का न्योता मिला है. चीन सरकार का लिखित न्योता लेकर चीन के काउंसुलेट जनरल एमए जियांऊ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश खुमार से मुलाकात की. 7, सर्कुलर रोड स्थित कैंप कार्यालय में यह शिष्टाचार मुलाकात हुई. संभवत: अगले साल मुख्यमंत्री की चीन यात्रा होगी. चीन के काउंसुलेट जनरल ने बिहार में संस्कृति, पर्यटन, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सहयोग की इच्छा जतायी. मुख्यमंत्री ने काउंसुलेट जनरल को बिहार के विकास के कामों से अवगत कराया और उनसे ऊर्जा व कौशल विकास के क्षेत्र में भी सहयोग की संभावना बतायी. चीन के काउंसुलेट जनरल ने शांगसी प्रोविंस के गवर्नर की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चीन आने का आमंत्रण पत्र भी दिया. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान वाइस कांउसल ऑफ चाइनीज काउंसुलेट जेनरल वांग जियांग भी मौजूद थे. इसके पहले चीन के काउंसुलेट जेनरल ने एक दिन पहले राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें भी चीन आने का न्योता दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










