सीवान का नाम राजेंद्रपुरम सीवान और सीवान जंक्शन का नाम राजेंद्रपुरम सीवान करने की उठी मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 6:37 PM

विज्ञापन

सीवान का नाम राजेंद्रपुरम सीवान और सीवान जंक्शन का नाम राजेंद्रपुरम सीवान करने की उठी मांगसंवाददाता, पटना बिहार के बुद्धिजीवियों ने सीवान जिले का नाम देश के पहले राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद के नाम पर किये जाने का मसला उठाया है. सीवान जंक्शन को भी राजेद्रपुरम सीवान के नाम पर घोषित करने की मांग राष्ट्रपति […]

विज्ञापन

सीवान का नाम राजेंद्रपुरम सीवान और सीवान जंक्शन का नाम राजेंद्रपुरम सीवान करने की उठी मांगसंवाददाता, पटना बिहार के बुद्धिजीवियों ने सीवान जिले का नाम देश के पहले राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद के नाम पर किये जाने का मसला उठाया है. सीवान जंक्शन को भी राजेद्रपुरम सीवान के नाम पर घोषित करने की मांग राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से की गयी है. बिहार -झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव वीएस दूबे, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिाकरी रहे डा आइसी कुमार, पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सूरज नारायण प्रसाद सिन्हा , पटना ला कालेज के प्राचार्य डा राकेश वर्मा, पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता विनोद कुमार कंठ, वाइवी गिरि, अखैारी मंगला चरण श्रीवास्तव, बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा समेत सौ से अधिक लोगों ने मानवाधिकार जागरूकता संगठन के बैनर तले राष्ट्रपति को यह पत्र लिखा है. इस मुहिम में पद्मश्री से नवाजे गये डा एसएन आर्या, डाॅ गोपाल प्रसाद सिन्हा ने भी साथ दिया है. पत्र में कहा गया है कि यह बिहार की विडंबना है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद का गृह जिला सीवान उनके नाम के सानिध्य से अब तक वंचित है. बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि सीवान जिले और सीवान जंक्शन का नाम डा राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखा जाये. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर एनसीइआरटी तथा राज्य स्तर पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूली पाठयक्रम में डा राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पढाये जाने की भी मांग की है. इस सिलसिले में मानवाधिकार जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता उदय कुमार सिंह ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है. राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन की कापी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केंद्रीय विधि मंत्री, रेल मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, राज्यपाल बिहार, बिहार के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, सारण के प्रमंडलीय आयुक्त, सीवान के जिलाधिकारी, एसडडीओ और जीरादेई के बीडीओ व अंचालाधिकारी को भी भेजा है. संगठन का कहना है कि अभी केंद्र सरकार ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण के पैतृक गांव सिताब दियारा में राष्ट्रीय स्मारक बनाने का फैसला लिया है. इसी तरह डा राजेंद्र प्रसाद के नाम पर सीवान का नामकरण किया जाना चाहिए. उदय कुमार सिंह, अधिवक्क्ता और मानवाधिकार जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता उदय कुमार सिंहआजादी के 67 साल बाद भी देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के नाम को बिहार में काेई जगह नहीं मिली है. केंद्र और राज्य सरकार को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए. इसे संगठन सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे ले जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन