बिहार कांग्रेस कमेटी के पहले अध्यक्ष मौलाना मजहरूल हक की जयंती मनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 6:40 PM

विज्ञापन

बिहार कांग्रेस कमेटी के पहले अध्यक्ष मौलाना मजहरूल हक की जयंती मनीसंवाददाता,पटनाबिहार कांग्रेस कमिटी के पहले अध्यक्ष मौलाना मजहरूल हक की 149वीं जयंती सदाकत आश्रम में मनायी गयी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा व आईटी मंत्री डा अशोक चौधरी ने मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि मौलाना मजहरूल […]

विज्ञापन

बिहार कांग्रेस कमेटी के पहले अध्यक्ष मौलाना मजहरूल हक की जयंती मनीसंवाददाता,पटनाबिहार कांग्रेस कमिटी के पहले अध्यक्ष मौलाना मजहरूल हक की 149वीं जयंती सदाकत आश्रम में मनायी गयी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा व आईटी मंत्री डा अशोक चौधरी ने मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि मौलाना मजहरूल हक व डा़ राजेन्द्र प्रसाद ने 1921 में सदाकत आश्रम की स्थापना कर यहां से स्वतंत्रता आन्दोलन की दीप जलायी थी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जब पहली बार बिहार आये तो मौलाना मजहरूल हक के साथ ठहरे थे. मौके पर पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष चंदन बागची, विधायक डा़ शकील अहमद खान, ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार,डा़ हरखु झा, एच के वर्मा, लाल बाबू लाल, विनोद कुमार सिंह यादव,सुमन कुमार मल्लिक, उदय शर्मा, रंजीत झा, राजेश राठौड़, शरीफ रंगरेज सहित कई नेताओं ने मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन