नहीं रहे इतिहासकार व माकपा नेता राजेंद्र सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 6:24 PM

विज्ञापन

नहीं रहे इतिहासकार व माकपा नेता राजेंद्र सिंह संवाददाता, पटना जाने-माने इतिहासकार व माकपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह का मंगलवार को निधन हो गया. वे पिछले कई दिनों से गंभीर रुप से बीमार चल रहे थे. आज सुबह जगदीश मेमोरियल अस्पताल में उनका निधन हो गया. 11 दिसंबर को ब्रेंन हेम्रेज का शिकार होने […]

विज्ञापन

नहीं रहे इतिहासकार व माकपा नेता राजेंद्र सिंह संवाददाता, पटना जाने-माने इतिहासकार व माकपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह का मंगलवार को निधन हो गया. वे पिछले कई दिनों से गंभीर रुप से बीमार चल रहे थे. आज सुबह जगदीश मेमोरियल अस्पताल में उनका निधन हो गया. 11 दिसंबर को ब्रेंन हेम्रेज का शिकार होने के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. माकपा मुुख्यालय में शोकसभा कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया. शोकसभा में पार्टी के राज्य सचिव अवधेश कुमार, गणेश शंकर सिंह, सारंघधर पासवान, अशोक मिश्रा, देवेंद्र चौरसिया, अनीश अंकुर और उमेश कुंवर आदि ने कहा कि राजेंद्र सिंह के निधन से न केवल माकपा, बल्कि इतिहास लेखन को भी भारी क्षति हुई है. राजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार कल पटना के बांस घाट पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन