कटेया के सीओ व विजयीपुर के बीडीओ पर लगा जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 6:24 PM
कटेया के सीओ व विजयीपुर के बीडीओ पर लगा जुर्माना आरटीपीएस के आवेदन लंबित मामले में हथुआ के एसडीओ ने लगाया जुर्मानाचार बीडीओ व एक सीओ से एसडीओ ने मांगा था स्पष्टीकरण हथुआ. आरटीपीएस कार्य में लापरवाही को लेकर कटेया के सीओ व विजयीपुर के बीडीओ पर जुर्माना लगाया गया है. हथुआ के एसडीओ प्रमोद […]
कटेया के सीओ व विजयीपुर के बीडीओ पर लगा जुर्माना आरटीपीएस के आवेदन लंबित मामले में हथुआ के एसडीओ ने लगाया जुर्मानाचार बीडीओ व एक सीओ से एसडीओ ने मांगा था स्पष्टीकरण हथुआ. आरटीपीएस कार्य में लापरवाही को लेकर कटेया के सीओ व विजयीपुर के बीडीओ पर जुर्माना लगाया गया है. हथुआ के एसडीओ प्रमोद कुमार ने कटेया के सीओ को आरटीपीएस के आवेदन निष्पादन में लापरवाही को लेकर 6250 रुपये जुर्माना लगाया है, जबकि विजयीपुर के बीडीओ को पेंशन व पारिवारिक लाभ आदि मामले में दोषी मानते हुए 1750 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. हालांकि हथुआ अनुमंडल के कटेया के सीओ, विजयीपुर, पंचदेवरी, उचकागांव, हथुआ के बीडीओ पर आरटीपीएस आवेदन लंबित को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था. सभी ने जबाब दिया था, लेकिन कटेया के सीओ व विजयीपुर के बीडीओ के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होने पर एसडीओ ने जुर्माना लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










