इग्नू परीक्षा की जांच को पहुंचे अधिकारी, मचा हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 6:24 PM
इग्नू परीक्षा की जांच को पहुंचे अधिकारी, मचा हड़कंप इग्नू के सहायक क्षेत्रिय निदेशक ने किया परीक्षा का निरीक्षण कमला राय कॉलेज में दो पाली में ली जा रही इग्नू की परीक्षा फोटो न. 16 संवाददाता, गोपालगंज कमला राय महाविद्यालय में चल रही इग्नू परीक्षा में मंगलवार को सहायक क्षेत्रिय निदेशक जांच के लिए पहुंचे. […]
इग्नू परीक्षा की जांच को पहुंचे अधिकारी, मचा हड़कंप इग्नू के सहायक क्षेत्रिय निदेशक ने किया परीक्षा का निरीक्षण कमला राय कॉलेज में दो पाली में ली जा रही इग्नू की परीक्षा फोटो न. 16 संवाददाता, गोपालगंज कमला राय महाविद्यालय में चल रही इग्नू परीक्षा में मंगलवार को सहायक क्षेत्रिय निदेशक जांच के लिए पहुंचे. क्षेत्रिय सहायक निदेशक की जांच से परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया. दरभंगा के क्षेत्रिय निदेशक डॉ आशिफ इकबाल ने निरीक्षण के बाद बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से चल रही है. वहीं इग्नू के डायरेक्टर डॉ एके पांडेय ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तरह से कड़ाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि दो पालियों में परीक्षा का संचालन किया जा रहा है. मंगलवार को परीक्षा में प्रथम पाली में 113 और दूसरी पाली में 443 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मधु प्रभा सिंह समेत कॉलेज के अन्य प्रोफेसर व कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










