लिखित परीक्षा के आधार पर बनेगा पैनल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 6:24 PM
लिखित परीक्षा के आधार पर बनेगा पैनल कार्यपालक सहायकों को देनी होगी कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा परीक्षा के लिए बनी तीन कमेटियां संवाददाता, गोपालगंजकार्यपालक सहायकों का पैनल लिखित परीक्षा के आधार पर बनेगा. डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में पैनल निर्माण समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यपालक सहायक के पदों पर नियोजन के लिए लगभग […]
लिखित परीक्षा के आधार पर बनेगा पैनल कार्यपालक सहायकों को देनी होगी कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा परीक्षा के लिए बनी तीन कमेटियां संवाददाता, गोपालगंजकार्यपालक सहायकों का पैनल लिखित परीक्षा के आधार पर बनेगा. डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में पैनल निर्माण समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यपालक सहायक के पदों पर नियोजन के लिए लगभग 55 सौ आवेदन प्राप्त हुए. इन कार्यपालक सहायकों की परीक्षा जनवरी में ली जायेगी. इसके बाद परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कराया जायेगा. इसके बाद अभ्यर्थियों के कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा ली जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा तीन कमेटियों का गठन किया गया है. जिला स्थापना उपसमाहर्ता कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया कि फरवरी तक सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए कार्यपालक सहायकों का नया पैनल बना लिया जायेगा. विभागों से प्राप्त रिक्तियों के अनुरूप नये पैनल से कार्यपालक सहायकों की तैनाती की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










