आरटीपीएस मामले में बीडीओ से जवाब तलब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 6:24 PM

विज्ञापन

आरटीपीएस मामले में बीडीओ से जवाब तलब कुचायकोट. लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम का ससमय अनुपालन नहीं किये जाने को लेकर कुचायकोट के बीडीओ दृष्टि पाठक से जवाब तलब किया गया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान पाया कि बीडीओ के द्वारा दस ऐसे पेंशन आवेदनों […]

विज्ञापन

आरटीपीएस मामले में बीडीओ से जवाब तलब कुचायकोट. लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम का ससमय अनुपालन नहीं किये जाने को लेकर कुचायकोट के बीडीओ दृष्टि पाठक से जवाब तलब किया गया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान पाया कि बीडीओ के द्वारा दस ऐसे पेंशन आवेदनों के निष्पादन में विलंब किया गया है, जो लगभग छह माह से एक वर्ष की अवधि बीत जाने के बाद उसका निष्पादन किया गया है, जबकि लोक सेवाओं के अधिकारी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 21 कार्य दिवस में करना है. इसके लिए तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अर्थदंड की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन