पूर्व एमलएसी के भाई गोली मारनेवालों की पहचान नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 7:12 PM

विज्ञापन

पूर्व एमलएसी के भाई गोली मारनेवालों की पहचान नहींगोपालगंज. पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के चचेरे भाई गोविंद कुमार सिंह पर हमला करनेवालों की पहचान घटना के दूसरे दिन नहीं हो सकी है. इसको लेकर जदयू नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है. शनिवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी के समीप हाइवे पर गोली […]

विज्ञापन

पूर्व एमलएसी के भाई गोली मारनेवालों की पहचान नहींगोपालगंज. पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के चचेरे भाई गोविंद कुमार सिंह पर हमला करनेवालों की पहचान घटना के दूसरे दिन नहीं हो सकी है. इसको लेकर जदयू नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है. शनिवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी के समीप हाइवे पर गोली मार कर एक लाख रुपये लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोविंद पर गोली चलायी थी. पुलिस इस कांड में अब तक नाकाम रही है. उधर इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जदयू ने कहा है कि तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जदयू के कार्यकार्ता सड़क पर उतरेगा. जदयू के जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह ने कहा है कि पिछले दो महीनों से जिले में अपराध काफी बढ़ा है. पुलिस अपराध को कंट्रोल करने में सक्षम नहीं हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन