बेनीपुर नगर परिषद के लिए नामांकन शुरू, मतदान 17 जनवरी को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:56 PM

विज्ञापन

बेनीपुर नगर परिषद के लिए नामांकन शुरू, मतदान 17 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव का कार्यक्रमसंवाददाता,पटनाराज्य निर्वाचन आयोग ने दरभंगा जिला के बेनीपुर नगर परिषद के आम निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. सोमवार से नामांकन पत्र भरने का काम भी शुरू हो गया है. सोमवार को नगर विकास एवं […]

विज्ञापन

बेनीपुर नगर परिषद के लिए नामांकन शुरू, मतदान 17 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव का कार्यक्रमसंवाददाता,पटनाराज्य निर्वाचन आयोग ने दरभंगा जिला के बेनीपुर नगर परिषद के आम निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. सोमवार से नामांकन पत्र भरने का काम भी शुरू हो गया है. सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. निर्वाचन आयोग द्वारा बेनीपुर नगर परिषद के मतदान की तिथि 17 जनवरी 2016 निर्धारित की है जबकि मतगणना का कार्य 19 जनवरी को कराया जायेगा. मतदान सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार बेनीपुर नगर परिषद के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने का काम सोमवार से शुरू हो गया है जबकि नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2016 निर्धारित की गयी है. नामांकन पत्रों की जांच 29 व 30 दिसंबर को की जायेगी. वैध पाये गये नामांकन पत्र का प्रकाशन भी 30 दिसंबर को कर दिया जायेगा. उम्मीदवारों को नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि दो जनवरी 2016 निर्धारित की गयी है. नाम वापसी के बाद उसी दिन मैदान में बचे उम्मीदवारों को सिंबल भी उसी दिन आवंटित कर दिया जायेगा. मतदान 17 जनवरी को जबकि मतगणना 19 जनवरी को करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन