जमीन अधग्रिहण व फंड के अभाव में चार एनएच का काम रूका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:56 PM
जमीन अधिग्रहण व फंड के अभाव में चार एनएच का काम रूकासंवाददाता,पटनाराज्य में महत्वपूर्ण चार एनएच का निर्माण काम जमीन अधिग्रहण व फंड के अभाव में बाधित है. जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण काम में विलंब होने से सड़क निर्माण करनेवाली एजेंसी को अब काम कराने के लिए बैंक से लोन भी नहीं मिल […]
जमीन अधिग्रहण व फंड के अभाव में चार एनएच का काम रूकासंवाददाता,पटनाराज्य में महत्वपूर्ण चार एनएच का निर्माण काम जमीन अधिग्रहण व फंड के अभाव में बाधित है. जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण काम में विलंब होने से सड़क निर्माण करनेवाली एजेंसी को अब काम कराने के लिए बैंक से लोन भी नहीं मिल रहा है. इससे सड़क निर्माण का काम अवरूद्ध है. पीपीपी मोड पर बननेवाली राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर, हाजीपुर-छपरा, पिपराकोठी-रक्सौल व वाराणसी-औरंगाबाद एनएच शामिल है. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोर लेन का निर्माण जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण बीच-बीच में बाधित है. जमीन नहीं मिलने से काम में देरी होने के कारण काम करनेवाली एजेंसी को राशि नहीं है जो काम करा सके. इस वजह से फोर लेन कंपलीट नहीं हो सका है.जबकि हाजीपुर-मुजफ्फपुर फोर लेन काफी महत्वपूर्ण सड़क है. चारों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूरा नहीं होने पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिख कर ध्यान आकृष्ट कराया है. जानकारों के अनुसार मई माह में राशि के अभाव में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर का काम बाधित होने पर काम करनेवाली एजेंसी को बैंक से इस शर्त पर राशि मिली थी कि शीघ्र फोर लेन निर्माण होने के बाद टॉल टैक्स शुरू करने का काम होगा. टॉल टैक्स से मिलनेवाली राशि से लोन चुकाया जायेगा. लेकिन फोर लेन का काम पूरा नहीं हुआ. इसके अलावा पिपराकोठी-रक्सौल का काम भी बाधित है. नेपाल में अप्रैल माह में आये भूकंप के समय पीपरा कोठी-रक्सौल की जर्जर स्थिति देख केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने शीघ्र मरम्मत कराने का निदेश दिया था. इसके बावजूद सड़क निर्माण काम पूरा नहीं हुआ है. चारों एनएच के निर्माण के लिए कांट्रैक्टर ने काम शुरू किया. जहां जमीन मिली वहां सड़क निर्माण तो हुआ, लेकिन जहां जमीन नहीं मिली वहां काम बाधित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










