धान खरीद घोटाले की हो सीबीआई जांच : पप्‍पू यादव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:56 PM

विज्ञापन

धान खरीद घोटाले की हो सीबीआई जांच : पप्‍पू यादवप्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापनसंवाददाता,पटनाजन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने बिहार में हुए धान खरीद घोटाले की सीबाआई से जांच कराने की मांग की है. सोमवार को उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस आशय का […]

विज्ञापन

धान खरीद घोटाले की हो सीबीआई जांच : पप्‍पू यादवप्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापनसंवाददाता,पटनाजन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने बिहार में हुए धान खरीद घोटाले की सीबाआई से जांच कराने की मांग की है. सोमवार को उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस आशय का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि कैग ने धान खरीद में घोटाले का खुलासा किया है. किसानों के हित में इसकी सीबीआई जांच जरूरी है. श्री यादव ने अपने भेजे गये प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सरकार ने मील मालिकों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के साथ धोखाधड़ी की. किसानों के उत्‍पाद की कीमत नहीं चुकायी गयी. इसमें 40 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की बात कैग ने कही है. प्रधानमंत्री से पूर्णिया स्थित हवाई अड्डा को व्‍यावसायिक दृष्टि से खोलने की मांग की. साथ ही इस संबंध में वायु सेना के नियंत्रणाधीन चुनापुर हवाई अड्डा को एनओसी प्रदान करने का आग्रह किया. सांसद ने कहा कि पूर्णिया स्थित हवाई अड्डा के व्‍यावसायिक इस्‍तेमाल से कोसी और पूर्णिया प्रमंडल के साथ पूरे उत्‍तर बिहार को देश के अन्‍य हिस्‍सों से वायुमार्ग से जोड़ना सुलभ हो जाएगा. उन्होंने सहरसा में तेल एव प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रस्‍तावित गैस रिफिलिंग प्‍लांट लगवाने का आग्रह भी किया. केंद्र सरकार बिहार में तीन और गैस रिफिलिंग प्‍लांट लगाने की योजना बना रही है. इसमें एक प्‍लांट सहरसा में लगवाने की मांग की. सहरसा में यूनानी और होम्‍योपैथी चिकित्‍सा का आधुनिक केंद्र खोलने की मांग भी की गयी. पप्‍पू यादव ने जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय प्रधान महासचिव और पूर्व सांसद सुभाष प्रसाद यादव की सुरक्षा एक्‍स श्रेणी से बढ़ाकर वाई श्रेणी करने का आग्रह किया. सहरसा के बंगाली मार्केट में सड़क ऊपरी पुल बनवाने व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पेंशन के रूप में प्रतिमाह पांच हजार रुपये करवाने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन