रसोइया के खाते में आयी पहली कस्ति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:56 PM

विज्ञापन

रसोइया के खाते में आयी पहली किस्त बैंक खाते में पैसा आने पर छलक उठी सुनीता की आंखों से आंसूभारतीय मूल के सतपाल शर्मा ने भेजी 11 हजार रुपये की राशिफोटो- 10- सुनीता कुंवरसंवाददाता, बरौलीकल्याणपुर मिडिल स्कूल की रसोइया सुनीता कुंवर के खाते में सोमवार को कनाडा से सहयोग की पहला किस्त मिली. पैसा आते […]

विज्ञापन

रसोइया के खाते में आयी पहली किस्त बैंक खाते में पैसा आने पर छलक उठी सुनीता की आंखों से आंसूभारतीय मूल के सतपाल शर्मा ने भेजी 11 हजार रुपये की राशिफोटो- 10- सुनीता कुंवरसंवाददाता, बरौलीकल्याणपुर मिडिल स्कूल की रसोइया सुनीता कुंवर के खाते में सोमवार को कनाडा से सहयोग की पहला किस्त मिली. पैसा आते ही उसकी आंखों से आंसू छलक आये. वह खुशी से डबडबा गयी. उसके मुंह से सिर्फ दुआ निकल रही थी. वह बार-बार ऊपर वाले को धन्यवाद दे रही थी. कनाडा के अलवर्टा शहर में रहनेवाले पंजाब के हंदइया के मूल निवासी तथा पंजाब एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारी से रिटायर्ड सतपाल शर्मा ने सुनीता को सहयोग में यह राशि भेजी है. सतपाल शर्मा ने रविवार को डीएम राहुल कुमार से संपर्क स्थापित कर सुनीता का बैंक खाता नंबर लेने के बाद यह राशि भेजी है. राशि भेजने के पश्चात सतपाल शर्मा ने प्रभात खबर को दूरभाष पर बताया कि मैं प्रभात खबर के इंटरनेट एडिसन पर सबसे पहले छपी खबर से ही अपडेट होता रहा. मैं डीएम को विधवा रसोइये का सम्मान करने एवं उसे उचित हक दिलाने पर उनको धन्यवाद दिया हूं. इस तरह के समाज की विकृत्ति को रोकने के लिए प्रबुद्ध लोगों को आगे आने की जरूरत है. एक प्रश्न के उत्तर में सतपाल ने कहा कि मैं रहता कनाडा में जरूर हूं, पर मेरा लगाव अपनी मिट्टी से बना रहता है. मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित रहता हूं. जब भी बिहार आऊंगा उनसे और रसोइया से जरूर मिलूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन