पीएचसी में 35 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:40 PM
पीएचसी में 35 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण बैकुंठपुर. पीएचसी में आयोजित परिवार नियोजन कैंप में 35 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. 42 महिलाओं की जांच की गयी थी. ऑपरेशन डॉ विजय पासवान ने किया. सहयोगी स्वास्थ्यकर्मियों में जीमी लाल, शैलेंद्र कुमार, वेद प्रकाश तिवारी, आशा कुमारी, सिंपल कुमारी व रीना कुमारी थे. स्कूली बच्चों को […]
पीएचसी में 35 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण बैकुंठपुर. पीएचसी में आयोजित परिवार नियोजन कैंप में 35 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. 42 महिलाओं की जांच की गयी थी. ऑपरेशन डॉ विजय पासवान ने किया. सहयोगी स्वास्थ्यकर्मियों में जीमी लाल, शैलेंद्र कुमार, वेद प्रकाश तिवारी, आशा कुमारी, सिंपल कुमारी व रीना कुमारी थे. स्कूली बच्चों को दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारीबैकुंठपुर. अनुग्रह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में सोमवार को शिविर लगा कर स्कूल के बच्चों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गयी. वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श के तत्वावधान में प्राचार्य देवतानंद दूबे की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन हुआ. इसमें केंद्र प्रभारी रविंद्र द्विवेदी ने बच्चों को केवाइसी नियम, बचत का महत्व, बचत खाता खोलने का तरीका, शिक्षा ऋण आदि की जानकारी दी. शिविर में सिरसा मानपुर पंचायत के सीएसपी संचालक अमित कुमार पाठक, शिक्षक विनोद कुमार कुशवाहा, राजनारायण सिंह, कृष्णकांत सिंह व अशोक सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










