बटाइदारों के भी धान की होगी खरीद : आलोक मेहता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:25 PM

विज्ञापन

बटाइदारों के भी धान की होगी खरीद : अालोक मेहताधान खरीद की मोबाइल एप का किया उद्घाटनसंवाददाता, पटनाराज्य सरकार अब बटाइदारों से भी धान खरीदेगी. इसके लिए सरकार ने नीतिगत फैसला कर लिया है. बटाइदारों या दूसरों की जमीन पर धान की खेती करने वालों को अपने पहचान पत्र के साथ जिला कृषि पदाधिकारी के […]

विज्ञापन

बटाइदारों के भी धान की होगी खरीद : अालोक मेहताधान खरीद की मोबाइल एप का किया उद्घाटनसंवाददाता, पटनाराज्य सरकार अब बटाइदारों से भी धान खरीदेगी. इसके लिए सरकार ने नीतिगत फैसला कर लिया है. बटाइदारों या दूसरों की जमीन पर धान की खेती करने वालों को अपने पहचान पत्र के साथ जिला कृषि पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन करना होगा. यह जानकारी सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता ने धान की खरीद की मोनिटरिंग के लिए मोबाइल एप्प के उद्घाटन के मौके पर पत्रकार सम्मेलन में दी. वे अपने विभागीय कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बटाइदारों या दूसरों के खेत में खेती करने वालों को राष्ट्रीय किसान आयोग ने भी किसान माना है. ऐसे में ऐसे किसानों से धान की खरीद का निर्णय से दूसरे की जमीन पर बड़ी संख्या में खेती करने वाले किसानों को मदद मिलेगी. मोबाइन एप से धान की खरीद की मोनिटिरिंग को इलेक्ट्रॉनिक विजिलेंस बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के अब तक चार हजार पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने मोबाइल एप्प डाउनलोड कर लिया है. जल्द ही शेष लगभग 23 सौ पैक्स अध्यक्ष धान की खरीद का ब्योरा देने के लिए मोबाइल ले लेंगे. एनआइसी द्वारा तैयार मोबाइल एप से मॉनीटरिंग की जानकारी देते हुए मेहता ने कहा कि इस एप से धान की खरीद, धान की कुटाई, राज्य खाद्य निगम काे मिलनेवाले चावल, किसानों को हुए भुगतान सहित सभी नवीनतम जानकारी मिलेगी. एप से धान खरीद की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री, सहकारिता विभाग के मंत्री, प्रधान सचिव, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित मॉनीटरिंग करनेवाले सभी पदाधिकारी को पूरी जानकारी मिलती रहेगी. पत्रकार सम्मेलन में विभागीय प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, सहकारिता विभाग के संयुक्त निबंधक आरपी सिंह, सहायक निबंधक विकास बरियार और एनआइसी के तकनीकी सलाहकार शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन