स्पेलिंग व ग्रामर की शुद्धता पर दें ध्यान, नहीं तो कट जायेंगे अंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:25 PM
स्पेलिंग व ग्रामर की शुद्धता पर दें ध्यान, नहीं तो कट जायेंगे अंक टेली काउंसेलिंग : इंगलिशसंवाददाता, पटनाइंगलिश में सबसे जरूरी स्पेलिंग और ग्रामर की शुद्धता है. अगर परीक्षा में इन दोनों में कोई छात्र गलती करता है, तो उसके अंक कट जाते हैं. इस कारण स्पेलिंग और ग्रामर पर विशेष ध्यान दें. इसके अलावा […]
स्पेलिंग व ग्रामर की शुद्धता पर दें ध्यान, नहीं तो कट जायेंगे अंक टेली काउंसेलिंग : इंगलिशसंवाददाता, पटनाइंगलिश में सबसे जरूरी स्पेलिंग और ग्रामर की शुद्धता है. अगर परीक्षा में इन दोनों में कोई छात्र गलती करता है, तो उसके अंक कट जाते हैं. इस कारण स्पेलिंग और ग्रामर पर विशेष ध्यान दें. इसके अलावा कॉमा और फूल स्टॉप कहां पर होना चाहिए, इसका भी ध्यान रखें. राइटर और पोयेट का नाम शुद्ध-शुद्ध लिखे, नहीं जो जीरो मार्क्स तक मिलेंगे. यह तमाम सलाह इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी को एक्सपर्ट द्वारा दिया जा रहा था. मौका था प्रभात खबर कार्यालय में आयोजित टेली काउंसेलिंग का. टेली काउंसेलिंग के सोमवार की कड़ी में इंगलिश विषय की काउंसेलिंग की गयी. एक्सपर्ट के तौर पर एएन कॉलेज के इंगलिश के प्रो. डा. बबन कुमार सिंह और मिलर हाई स्कूल के शिक्षक मिथिलेश कुमार मौजूद थे. एक घंटे की काउंसिलिंग में सैकड़ों प्रश्न छात्रों ने पूछे. क्या अंगरेजी का पैटर्न बदला है? मोहम्मद कलाम. समस्तीपुरअंगरेजी के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अच्छी तैयारी के लिए चार से पांच साल का सवालों को पढ़ लें. 100 नंबर के अंगरेजी में ग्रामर कितने अंक के पूछे जायेंगे? सुमन कुमार, समस्तीपुर55 अंक के ग्रामर पूछे जायेंगे. इसमें 10 अंक ऐसे लेटर व 12 अंक के पैसेज पूछे जायेंगे. इसके अलावा 21 अंक के कंबाइन द संटेंश, डायरेक्ट इन डायरेक्ट, व्यास व टेंस से पूछे जायेंगे. पैसेच लिखते समय हमेशा मुख्य प्वाइंट को नोट कर लें. साथ ही हेडिंग जरूर लिखें.अंगरेजी की तैयारी कैसे करें? भाग्य नारायण दास, समस्तीपुरइसके लिए मॉडल पेपर को जरूर देख लें. दो-तीन सालों के प्रश्न पत्रों को जरूर से देखें. इन सवालों को लिखने का प्रैक्टिस करें. समरी लिखते वक्त उसे दो तीन बार पढ़ें. टू द प्वाइंट उत्तर दें.अंगरेजी ग्रामर में कितने अंक के सवाल पूछे जायेंगे? बबलू, दरभंगा.उत्तर : 100 नंबर के अंगरेजी में 55 व 50 नंबर के अंगरेजी में 20 नंबर के सवाल ग्रामर से पूछे जायेंगे.कम समय में कैसे तैयारी करें. सूरज, खगड़ियाइसके लिए 2014 में पूछे गये सवालों को छोड़ सभी सवालों को पढ़ें. वहीं चार से पांच साल के सवालों को बनायें. कॉपी पर लिख कर प्रैक्टिस करें. प्रेसी और समरी लिखते वक्त उसे अच्छी तरह से पढ़ दू द प्वाइंट उत्तर लिखें.एसे-लेटर की तैयारी कैसे करें? सत्यम राय, पूर्णियाइसके लिए दो-तीन टॉपिकवाले निबंध को देख लें. इनमें आई लाइक मोस्ट संबंधित व टीवी सिनेमा आदि संबंधित विषयों के निबंध देख लें. ग्रामर में क्या क्या पूछे जायेंगे? विवेक राज, गया.100 अंक के पेपर में 55 मार्क्स के ग्रामर पूछे जायेंगे. इनमें 21 अंक के व्यास, नरेंशन, ट्रांसफोरमेशन आदि से प्रश्न पूछे जायेंगे.कितने अंक के सवाल बुक से पूछे जायेंगे? मिथिलेश, मुजफ्फरपुर प्रोज से 15 अंक, पोइट्री से 15, स्टोरी ऑफ अंगरेजी से 15 अंक के कुल 45 नंबर के सवाल पूछे जायेंगे. 55 नंबर के सवाल बुक से बाहर के पूछे जायेंगे.अंगरेजी में समरी कितने लाइन में लिखें. अमृत राज, बेगूसरायसमरी वाले सवाल 10 नंबर के पूछे जाते हैं. इसका उत्तर हमेशा 100 से 150 शब्द में दें.क्या मॉडल पेपर से सवाल पूछे जायेंगे? शैलेश, अरवलमॉडल पेपर से सवालों के ट्रेंड की जानकारी मिल सकेगी. इसे देख लें. इसके साथ ही दो तीन सालों के पेपर को जरूर देख लें.100 अंक अौर 50 अंक के अंगरेजी की परीक्षा एक दिन होगी? अमर राज, पटनादोनों परीक्षा अलग -अलग तिथियाें पर ली जायेगी. इसके लिए बिहार बोर्ड द्वारा शिड्युल निकाला गया है. उसे जरूर देख लें. इसके अलावा इसे अच्छी तरह से समझ लें. 100 अंक का अंगरेजी पेपर लिटरेचर की परीक्षा है. वहीं, 50 अंक की परीक्षा अलटरनेटिव पेपर की परीक्षा होगी. इंगलिश की तैयारी के लिए किन बातों का ख्याल रखें. मंजीत, खगड़िया इंगलिश की तैयारी में राइटिंग पर पूरा फोकस रखें. हर प्रश्न काे लिख कर याद करें. सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाई करें. राइटर और पाेयेट का नाम अच्छे से याद कर ले. प्रश्न का उत्तर प्रश्नों के नंबर के अनुसार देना होगा क्या. रिमझिम रानी, पटनाउत्तर – नहीं, जो प्रश्न आपको अच्छे से आ रहा है, उसका उत्तर पहले करें. इसके बाद दूसरे प्रश्न को देख सकते हैं. सीरीयली उत्तर देने की जरूरत नहीं है. प्रश्न के नंबर इधर-उधर हो सकते हैं. बस हर उत्तर पूरा लिखें. पिछले साल का भी प्रश्न पूछेगा क्या. आशीष कुमार, भागलपुर नहीं, 2015 के प्रश्न को हटा कर ही प्रश्न पूछा जायेगा. 2014 से लेकर और कई पिछले साल के प्रश्न को देख सकते हैं. फायदा मिलेगा. ग्रामर की तैयारी का कोई टिप्स बतायें. दीपक कुमार, दरभंगा ग्रामर की तैयारी के लिए टू पी काे हमेशा याद रखें. प्रैक्टिस और पेसेंस. इन दोनों से ही ग्रामर की अच्छी तैयारी हो जायेगी. ग्रामर मैथ विषय की तरह है. इसकी जितनी प्रैक्टिस करेंगे, उतना आपको फायदा होगा. इन्होंने भी पूछे प्रश्न अरूण कुमार (छपरा), यशवंत कुमार (बेगूसराय), राजीव प्रसाद (मधुबनी), राजू मिश्रा (समस्तीपुर), शशीकांत (मधुबनी), नीतीश कुमार (वैशाली), पवन कुमार (बेगूसराय), निलाभ सरवर (गोपालगंज), पुकार कुमार (गया), बॉबी कुमार (दरभंगा), सत्यम कुमार (दरभंगा), निभा कुमारी (अरवल), विद्धांशू कुमार (सीवान), कंचन कुमार (भागलपुर), रविशंकर कुमार (जहानाबाद), दीपक कुमार (छपरा), सराफत खान (वैशाली) 100 अंक के अंगरेजी के प्रश्नों के पैर्टनसेक्शन ए : ग्रामर कुल 55 अंक के ट्रांसफोरमेशन ऑफ द संटेंश®3फिल इंन द ब्लैंक्स®3कंबाइन द सटेंश®3डायरेक्ट इन डायरेक्ट®3 टेंश फॉम®3फ्रेज आइटम®3ट्रांसलेशन®5 फ्रेजेज®7पैसेज®12एसे-लेटर®10सेक्शन बी : पोयट्री®15सेक्शन सी: प्रोज व पोयट्री®15सेक्शन डी: स्टोरी ऑफ इंगलिश®15 50 अंक की अंगरेजी के प्रश्नों के पैटर्नटेक्स्टबुक से दो सवाल®10क्रिटिकल अप्रोच®10 डेविड कॉपर से®10री राइट®5 फिल इन द ब्लैंक्स®7अपोजिट मीनिंग®5सिम्पली मेटाफर®3——————-आज निकलेगा इंगलिश का मॉडल पेपरपटना. इंगलिश विषय की टेली काउंसेलिंग होने के बाद अब छात्रों के लिए मॉडल पेपर निकाले जायेंगे. प्रभात खबर की ओर से टेली काउंसेलिंग के साथ एक्सपर्ट के मॉडल पेपर की भी सुविधा इंटर के परीक्षार्थी को मिलेगी. इंगलिश विषय का मॉडल पेपर परीक्षार्थी को 23 दिसंबर के अंक में मिलेगा. 23 दिसंबर को कॉमर्स विषय की टेली काउंसेलिंग की जायेगी. काउंसेलिंग तीन से चार बजे तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










