नाले में गिरने से वृद्ध की जान जाते-जाते बची

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:25 PM

विज्ञापन

नाले में गिरने से वृद्ध की जान जाते-जाते बची मीरगंज. मीरगंज नगर के शिवशक्ति चौक पर नाले में गिरने से एक वृद्ध की जान जाते-जाते बची. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दक्षिण मुहल्ले के बुजुर्ग मुन्ना खां सुबह नाले में गिर पड़े और डूबने लगे. संयोग था कि पास से गुजर रहे मदन बांसफोर ने उन्हें […]

विज्ञापन

नाले में गिरने से वृद्ध की जान जाते-जाते बची मीरगंज. मीरगंज नगर के शिवशक्ति चौक पर नाले में गिरने से एक वृद्ध की जान जाते-जाते बची. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दक्षिण मुहल्ले के बुजुर्ग मुन्ना खां सुबह नाले में गिर पड़े और डूबने लगे. संयोग था कि पास से गुजर रहे मदन बांसफोर ने उन्हें देख लिय तथा हाथ पकड़ कर बाहर निकाला. घायल बुजुर्ग के मुंह में गंदा पानी जाने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. गौरतलब है कि राजेंद्र चौके पर पास नाला बनने के दौरान गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है. वहां प्राय: ऐसे हादसे होते रहते हैं. स्थानीय दुकानदार रामसेवक ने बताया कि दो दिन पहले भी इस गड्ढे में दो स्कूली छात्र गिर पड़े थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन