15 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2015 7:06 PM
15 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार उचकागांव. पुलिस ने वृंदाबन गांव में छापेमारी कर शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पदाधिकारी त्रिभुवन शुक्ला रात्रि गश्ती के दौरान वृदांबन चकराहा टोला पहुंचे थे. इसी बीच थानाध्यक्ष नवीन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि गांव में शराब का अवैध कारोबार चल रहा […]
15 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार उचकागांव. पुलिस ने वृंदाबन गांव में छापेमारी कर शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पदाधिकारी त्रिभुवन शुक्ला रात्रि गश्ती के दौरान वृदांबन चकराहा टोला पहुंचे थे. इसी बीच थानाध्यक्ष नवीन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि गांव में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर जब पुलिस ने छापेमारी की, तो अमरजीत मुसहर की पलानी से 400 एमएल की 24 बोतलों के साथ धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया. वहीं, बासकित मुसहर को 400 एमएल की 10 बोतल देसी शराब एवं दो लीटर स्पिरिट के साथ गिरफ्तार किया गया. मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी त्रिभुवन शुक्ला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










