आधे घंटे में ऑन डिमांड मिलेगा जमुई-नवादा के 129 गांवों के किसानों को सिंचाई का पानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 6:33 PM

विज्ञापन

आधे घंटे में ऑन डिमांड मिलेगा जमुई-नवादा के 129 गांवों के किसानों को सिंचाई का पानीनवादा-जमुई की त्वरित सिंचाई योजना पर होगा 34. 86 करोड़ रुपये खर्चत्वरित सिंचाई योजना से नवादा के 14, जबकि जमुई के 115 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा योजना पर बिहार सरकार 32.06, जबकि केंद्र करेगा 2.80 करोड़ रुपये खर्च दोनों […]

विज्ञापन

आधे घंटे में ऑन डिमांड मिलेगा जमुई-नवादा के 129 गांवों के किसानों को सिंचाई का पानीनवादा-जमुई की त्वरित सिंचाई योजना पर होगा 34. 86 करोड़ रुपये खर्चत्वरित सिंचाई योजना से नवादा के 14, जबकि जमुई के 115 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा योजना पर बिहार सरकार 32.06, जबकि केंद्र करेगा 2.80 करोड़ रुपये खर्च दोनों जिलों में योजना के लिए 23 किलो मीटर में दौड़ेगी विशेष बिजली लाईन संवाददाता, पटना नवादा और जमुई के किसानों को सिंचाई के संकट से अगले वर्ष निजात मिल जायेगा. दोनों जिलों के 129 गांवों को ऑन डिमांड आधे घंटे में रबी, खरीफ और अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिल जायेगा. दोनोंं जिलों के किसानों को यह सुविधा त्वरित सिंचाई योजना के तहत मिलेगी. इस योजना पर लघु जल संसाधन विभाग 34. 86 करोड़ रुपये खर्च करेगा. नवादा-जमुई में किसानों को त्वरित सिंचाई योजना से यह लाभ इसी वर्ष से मिलनी थी, किंतु योजना के लिए केंद्रांश मद में देर से राशि मिलने के कारण इस पर देर से काम शुरू हो पाया है. त्वरित सिंचाई योजना के लिए बिहार सरकार ने 32.06 करोड़, जबकि केंद्र ने 2.80 करोड़ रुपये दिये हैं. दोनों जिलों को 34. 86 करोड़ की रकम तवरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के तहत आवंटित की गयी है. त्वरित सिंचाई योजना का सबसे अधिक लाभ जमुई के 115 गांवों को, जबकि सबसे कम लाभ नवादा के 14 गांवों को मिलेगा. नवादा-जमुई में त्वरित सिंचाई योजना के लिए लघु जल संसाधन विभाग को अलग से बिजली मिलेगी. ऊर्जा विभाग को दोनों जिलों में त्वरित सिंचाई योजना के लिए पृथक बिजली लाइन दौराने का दायित्व दिया गया है. ऊर्जा विभाग को दोनों जिलों में 23 किलो मीटर में विशेष लाइन दौड़ानी है. दोनों जिलों में ऊर्जा विभाग 417 विद्युत ट्रांसफाॅर्मर भी लगवायेगा. हरियाणा-पंजाब में त्वरित सिंचाई योजना से धान-गेहूं और मक्के की सिंचाई के लिए किसानों को ऑन डिमांड पानी मुहैया करया जा रहा है. उसी तर्ज पर बिहार में किसानों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के मोरचे पर पहल हो रही है. त्वरित सिंचाई योजना से ऑन डिमांड पानी आपूर्ति की प्रति घंटे की दर से किसानों से वसूली होगी. योजना का काम पूरा होने के बाद दर तय की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन