ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन कल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 6:33 PM
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन कलनयी दिल्ली. बीसीसीआई की चयन समिति 12 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन यहां शनिवार को करेगी. बीसीसीआइ की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘बीसीसीआइ की सीनियर चयन समिति की बैठक शनिवार 19 दिसंबर को दिल्ली के आइटीसी […]
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन कलनयी दिल्ली. बीसीसीआई की चयन समिति 12 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन यहां शनिवार को करेगी. बीसीसीआइ की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘बीसीसीआइ की सीनियर चयन समिति की बैठक शनिवार 19 दिसंबर को दिल्ली के आइटीसी मौर्या होटल में शाम पांच बजे होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम चुनी जायेगी.’ भारतीय टीम तीन सप्ताह के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी. इस दौरे पर भारत एमसीजी, एससीजी, वाका, एडीलेड ओवल और गाबा पर मैच खेलेगा.कार्यक्रम : वनडे सीरीज :12 जनवरी : पहला वनडे, पर्थ15 जनवरी : दूसरा वनडे, ब्रिसबेन17 जनवरी : तीसरा वनडे, मेलबर्न20 जनवरी : चौथा वनडे , कैनबरा23 जनवरी : पांचवां वनडे, सिडनीटी20 मैच : 26 जनवरी : पहला टी20, एडीलेड29 जनवरी : दूसरा टी20, मेलबर्न31 जनवरी : तीसरा टी20, सिडनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










