पीसीबी से खफा मिसबाह, यूनिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 6:33 PM
पीसीबी से खफा मिसबाह, यूनिसकराची. पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मिसबाह-उल-हक और यूनिस खान ने पाकिस्तान सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में आइकन खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी है. आइकन खिलाड़ियों का ऐलान बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया, जिनमें मौजूदा टेस्ट कप्तान मिसबाह और पूर्व टेस्ट कप्तान यूनिस के […]
पीसीबी से खफा मिसबाह, यूनिसकराची. पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मिसबाह-उल-हक और यूनिस खान ने पाकिस्तान सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में आइकन खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी है. आइकन खिलाड़ियों का ऐलान बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया, जिनमें मौजूदा टेस्ट कप्तान मिसबाह और पूर्व टेस्ट कप्तान यूनिस के नाम नहीं है. वहीं, दो विदेशी खिलाड़ियों को आइकन बनाया गया है, जो अपने देश की टीम में भी नहीं है. एक सूत्र ने बताया, ‘वे दोनों नाराज हैं और पीएसएल टीमों की कप्तानी नहीं दिये जाने पर वे लीग से बाहर भी रह सकते हैं.’ पीसीबी ने पूर्व टी-20 कप्तान मोहम्मद हफीज को भी पीएसएल में आइकन खिलाड़ी नहीं बनाया है. पीएसएल की पांच फ्रेंचाइजी के आइकन खिलाड़ी क्रिस गेल, केविन पीटरसन, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक और शेन वाटसन हैं. सूत्र ने कहा कि यूनिस और मिसबाह इसलिए खफा हैं क्योंकि उनकी अनदेखी करके गेल, वाटसन और पीटरसन को तरजीह दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










