अनुमंडल स्तर पर स्थापित होंगे मॉडल पैक्स : आलोक मेहता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 6:33 PM
अनुमंडल स्तर पर स्थापित होंगे मॉडल पैक्स : आलोक मेहता कुदरा में बीज निगम के कोल्ड स्टोर में लगी आगसहकारिता मंत्री ने की विभागीय अधिकारियों व पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठककहा-सीमांत व लघु किसानों के धान भी पैक्सों द्वारा ही खरीदे जायेंगेजिले में खोला गया कॉल सेंटर, शिकायतों का 24 घंटे के अंदर होगा निष्पादन […]
अनुमंडल स्तर पर स्थापित होंगे मॉडल पैक्स : आलोक मेहता कुदरा में बीज निगम के कोल्ड स्टोर में लगी आगसहकारिता मंत्री ने की विभागीय अधिकारियों व पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठककहा-सीमांत व लघु किसानों के धान भी पैक्सों द्वारा ही खरीदे जायेंगेजिले में खोला गया कॉल सेंटर, शिकायतों का 24 घंटे के अंदर होगा निष्पादन : डीएमप्रतिनिधि, सासाराम (ग्रामीण)अनुमंडल स्तर पर मॉडल पैक्स स्थापित किये जायेंगे. इसके बाद प्रखंड स्तर पर भी मॉडल पैक्स बनाये जायेंगे. बकाया राशि की वसूली के सहकारिता विभाग द्वारा एनपी (नॉ प्रोफिटेबल) व डिफाॅल्टर पैक्सों पर शिकंजा कसा जायेगा. हर हाल में ऐसे पैक्सों से राशि वसूली जायेगी. ये बातें सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहीं. गुरुवार को मंत्री ने जिला विकास अभिकरण के सभागार में विभागीय अधिकारियों व पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की.मंत्री ने कहा कि सीमांत व लघु किसानों के धान भी पैक्सों द्वारा ही खरीदे जायेंगे, ताकि इन किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि राज्य में एक सेल की स्थापना की गयी है, जहां किसानों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने पैक्स अध्यक्षों से धान अधिप्राप्ति में रुचि दिखाने की अपील की.बैठक में डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि हर हालत में धान अधिप्राप्ति पर पारदर्शिता लानी होगी. जिले में किसानों के लिए कॉल सेंटर की भी स्थापना की गयी है, जहां उनकी शिकायत को 24 घंटे के अंदर निष्पादन किया जायेगा. इस दौरान उपस्थित जिला सहकारिता पदाधिकारी सह एमडी निकेश कुमार ने कहा कि जिले में हर हाल में धान अधिप्राप्ति की जायेगी. कैश क्रेडिट भी निर्गत किया जा चुका है. पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बोरा खरीद के लिए दिये जा रहे रुपये का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक बोरा खरीदने के लिए 10 रुपये दिये जाते हैं और पोलदारी के लिए आठ रुपये चालीस पैसे दिये जाते हैं. उक्त राशि से न तो बोरे की खरीदारी होती है और न ही पोलदारों को भुगतान किया जा सकता है. इस पर सहकारिता मंत्री ने मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया. बैठक में कई पैक्सों के अध्यक्ष व उसके अधिकारी उपस्थित रहे. शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 हजार बोरे धान जलेप्रतिनिधि, कुदरा/पुसौली (कैमूर)एनएच दो के पास स्थित बिहार राज्य बीज निगम के कोल्ड स्टोर में बुधवार की देर रात शॉट सर्किट से आग लग गयी. इसमें लाखों की क्षति हो गयी.जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 10 बजे निगम के पुराने कोल्ड स्टोर (अर्धनिर्मित) में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी में कोल्ड स्टोरेज में रखे करीब 20 हजार बोरे धान व आलू रोपने की मशीन जल कर नष्ट हो गये. निगम के कर्मचारियों ने अगलगी की सूचना फौरन निगम के इंचार्ज रामनारायण सिंह को दी. इसके बाद दमकल, पुलिस व अन्य वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी. मौके पर पहुंचे दमकल ने आग पर काबू पाया गया. इसके पहले कर्मचारियों ने सबमर्सिबल चला कर आग बुझाने का प्रयास किया. प्लांट के इंचार्ज रामनारायण सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. कोल्ड स्टोर में रखे बोरे व रद्दी धान जले हैं.दूसरे दिन भी जलते रहे धान के बोरेबीज निगम में आग लगी के कारण गुरुवार को भी बोरे व धान जलते रहे. निगम ने अर्थमूवर बुला कर व मजदूरों से आग बुझाने का प्रयास किया. खबर लिखे जाने तक क्षति का आकलन नहीं हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










