हाइस्कूलों में सामान्य वज्ञिान की ली गयी परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 6:33 PM
हाइस्कूलों में सामान्य विज्ञान की ली गयी परीक्षा टेस्ट परीक्षा में पूछे गये आसान प्रश्न, आधा घंटा पहले परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थीगोपालगंज. मैट्रिक टेस्ट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को सामान्य विज्ञान की परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली में आयोजित इस परीक्षा में परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र मिलते ही हल करना शुरू कर दिया. सामान्य […]
हाइस्कूलों में सामान्य विज्ञान की ली गयी परीक्षा टेस्ट परीक्षा में पूछे गये आसान प्रश्न, आधा घंटा पहले परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थीगोपालगंज. मैट्रिक टेस्ट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को सामान्य विज्ञान की परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली में आयोजित इस परीक्षा में परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र मिलते ही हल करना शुरू कर दिया. सामान्य विज्ञान की परीक्षा में आसान सवाल आने के कारण कई परीक्षार्थी आधे घंटा पहले ही परीक्षा देकर निकल चुके थे. शहर के डीएवी हाइस्कूल में छात्र – छात्राओं ने कहा कि इस बार सामान्य विज्ञान की टेस्ट परीक्षा में प्रश्न बेहद आसान पूछे गये. बोर्ड की परीक्षाओं में भी इस तरह के प्रश्न अगर मिले, तो परीक्षार्थी आसानी से प्रश्नों को हल कर सकेंगे. परीक्षा प्रत्येक दिन एक ही पाली में ली जा रही है. डीएवी स्कूल के प्राचार्य मित्रानंद आर्य ने बताया कि परीक्षा बीतने के बाद कॉपी जांच कर परिणाम बोर्ड के पास भेजा जायेगा. इसके बाद बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










