धान खरीद की हर रोज सूचना देंगे पैक्स अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 12:40 AM
गोपालगंज : पैक्स अध्यक्षों को धान खरीद की रिपोर्ट रोज देनी होगी. प्रतिदिन शाम में खरीद बंद होने के बाद पैक्स अध्यक्ष अपने मोबाइल से मैसेज भेज कर जिला सहकारिता पदाधिकारी को खरीद की जानकारी देंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि सभी पैक्स अध्यक्षों को एंड्रायड बेस्ट मोबाइल अप्लीकेशन से पूरी जानकारी […]
गोपालगंज : पैक्स अध्यक्षों को धान खरीद की रिपोर्ट रोज देनी होगी. प्रतिदिन शाम में खरीद बंद होने के बाद पैक्स अध्यक्ष अपने मोबाइल से मैसेज भेज कर जिला सहकारिता पदाधिकारी को खरीद की जानकारी देंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि सभी पैक्स अध्यक्षों को एंड्रायड बेस्ट मोबाइल अप्लीकेशन से पूरी जानकारी अपडेट रखना होगा. धान की खरीद करनेवाले पैक्स अध्यक्षों को खरीद संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाना है.
सभी को खरीद के 15 बिंदु वाला एक पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा. इस पत्र में खरीद की पूरी प्रक्रिया किसानों से लिये जाने वाले कागजात, राशि का भुगतान आदि संबंधरी पूरी जानकारी होगी. पैक्स के माध्यम से 60 हजार मीटरिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










