बिजली के आठ उपभोक्ताओं पर लगा जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

बिजली के आठ उपभोक्ताओं पर लगा जुर्माना हथुआ. मीरगंज नगर में बिजली विभाग द्वारा गठित टीम ने सघन छापेमारी की. इस दौरान गलत लोड व टैरिफ उपयोग कर रहे बिजली के आठ उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया. वहीं, मीरगंज थाना रोड के इमाम हुसैन पर बिजली चोरी करते टीम ने पकड़ा, जहां जेइ रंजीत कुमार […]

विज्ञापन

बिजली के आठ उपभोक्ताओं पर लगा जुर्माना हथुआ. मीरगंज नगर में बिजली विभाग द्वारा गठित टीम ने सघन छापेमारी की. इस दौरान गलत लोड व टैरिफ उपयोग कर रहे बिजली के आठ उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया. वहीं, मीरगंज थाना रोड के इमाम हुसैन पर बिजली चोरी करते टीम ने पकड़ा, जहां जेइ रंजीत कुमार ने मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. टीम में एसडीओ जितेंद्र कुमार, जेइ फिरोज अंसारी, मुरारी कुमार आदि शामिल थे. टीम ने बताया कि मीरगंज नगर की विभिन्न जगहों पर बड़े बकायदारों का कनेक्शन काट दिया गया. वहीं, हथुआ प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत पेउली गांव में 18 हजार से अधिक बड़े बकायदार मंसूर आलम, शैबुन नेशा, दुर्गा देवी, कृष्णा शर्मा, शिवनाथ सिंह, श्याम प्रित भगत का कनेक्शन काट दिया गया. टीम ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन