प्लस-टू स्कूल में कंप्यूटर खराब, कैसे पढ़े छात्र

Updated:
विज्ञापन

प्लस-टू स्कूल में कंप्यूटर खराब, कैसे पढ़े छात्र मामूली फॉल्ट के कारण बंद हो गयी कंप्यूटर की शिक्षा शिकायत करने के बाद भी कंप्यूटर नहीं कराया गया ठीक स्कूल प्रशासन कर चुका है विभाग को कई बार शिकायत फोटो न. 8 प्लस- टू स्कूल में कंप्यूटर की शिक्षा के लिए सरकार ने कंप्यूटर मुहैया कराया. […]

विज्ञापन

प्लस-टू स्कूल में कंप्यूटर खराब, कैसे पढ़े छात्र मामूली फॉल्ट के कारण बंद हो गयी कंप्यूटर की शिक्षा शिकायत करने के बाद भी कंप्यूटर नहीं कराया गया ठीक स्कूल प्रशासन कर चुका है विभाग को कई बार शिकायत फोटो न. 8 प्लस- टू स्कूल में कंप्यूटर की शिक्षा के लिए सरकार ने कंप्यूटर मुहैया कराया. बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए शिक्षक को भी बहाल किया गया. कटेया प्रखंड के जेबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मामूली फॉल्ट के कारण कंप्यूटर शिक्षा से छात्र – छात्राएं वंचित हैं. विद्यालय प्रशासन ने कंप्यूटर में आये फॉल्ट को दूर करने के लिए विभाग में शिकायत की. लेकिन, अबतक कंप्यूटर की शिक्षा चालू नहीं हो सकी है. संवाददाता, कटेया कंप्यूटर में मामूली फॉल्ट के कारण छात्र – छात्राएं शिक्षा से वंचित हैं. ग्रामीण इलाके में स्थित जेबी प्लस- टू स्कूल में दूर-दराज से छात्र – छात्राएं पढ़ने आते हैं, लेकिन यहां आते ही कंप्यूटर शिक्षा का सपना टूट जाता है. सरकार ने उच्चतर विद्यालय में 11 सेट कंप्यूटर मुहैया कराया. कंप्यूटर लगने के बाद एक माह तक छात्रों ने शिक्षा हासिल की. बाद में फॉल्ट की शिकायत आयी, जिसके बाद से एक कमरे में सभी कंप्यूटरों को बंद कर रखा गया है. कंप्यूटर में आये फॉल्ट ठीक नहीं कराये जाने पर शिक्षक भी स्कूल नहीं आते. हाजिरी बनाने के बाद कंप्यूटर शिक्षक चले जाते हैं. विद्यालय में दसवीं और ग्यारहवीं के छात्र कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्राचार्य समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास कई बार गुहार लगा चुके हैं. लेकिन, अबतक कंप्यूटर की पढ़ाई चालू कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी. फोटाे न. 9 इरफान अली विद्यालय में कंप्यूटर लगा. तब शिक्षा मिलने की ललक जगी थी. एक माह तक पढ़ाई भी हुई. इसके बाद बंद कर कमरे में रखा गया है. शिक्षक भी स्कूल नहीं आते हैं. आप ही बताएं स्कूल में पढ़ाई कैसे होगी. फोटा न. 10 फिरोज अंसारी स्कूल में कंप्यूटर खराब होने की शिकायत प्राचार्य से की गयी. इस पर प्र्राचार्य ने जल्द ही कंप्यूटर की शिक्षा चालू कराने के लिए कहा था. फरवरी से अबतक कंप्यूटर की शिक्षा के लिए आश्वासन ही मिल रहा है.फोटाे न. 11 आफताब आलमकंप्यूटर की शिक्षा विद्यालय में मिलनी थी, लेकिन उपकरण में मामूली फॉल्ट आने की बात कह कर पढ़ाई नहीं हो रही. सरकारी स्कूल में खराब रहने के कारण प्राइवेट में कंप्यूटर की शिक्षा के लिए अधिक फीस ली जा रही है. फोटा न. 12 राजू गुप्ता विद्यालय में कंप्यूटर की शिक्षा पिछले एक साल से नहीं मिल रही है. कंप्यूटर शिक्षा के लिए शिक्षक से शिकायत की गयी. आश्वासन के अलावा अबतक कोई पहल नहीं की गयी, जबकि छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा अनिवार्य है.फोटा न. 13 एचएम रामवृक्ष प्रसाद विद्यालय में कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही थी. फॉल्ट आने के बाद से कंप्यूटर पड़ा है. शिक्षा विभाग की बैठक में कई बार मामले को अधिकारियों के पास उठाया गया. अबतक कंप्यूटर को ठीक कराने की दिशा में निर्देश नहीं मिला. प्राचार्य, जीबी प्लस – टू स्कूल, कटेया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन