आंगनबाड़ी केंद्रों पर छापेमारी की तैयारी में प्रशासन

Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर छापेमारी की तैयारी में प्रशासन एक प्रखंड में सभी अधिकारी करेंगे एक साथ जांचपायी गयी गड़बड़ी, तो आंगनबाड़ी कर्मियों की जायेगी नौकरीगोपालगंज. जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चला कर छापेमारी की तैयारी की है. प्रखंडवार आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साथ छापेमारी की जायेगी. छापेमारी में कहीं भी गड़बड़ी मिली, तो […]

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर छापेमारी की तैयारी में प्रशासन एक प्रखंड में सभी अधिकारी करेंगे एक साथ जांचपायी गयी गड़बड़ी, तो आंगनबाड़ी कर्मियों की जायेगी नौकरीगोपालगंज. जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चला कर छापेमारी की तैयारी की है. प्रखंडवार आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साथ छापेमारी की जायेगी. छापेमारी में कहीं भी गड़बड़ी मिली, तो सीधे आंगनबाड़ी की सेविका और सहायिका पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. आंगनबाड़ी केंद्रों को पटरी पर लाने के लिए डीएम राहुल कुमार ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इसमें डीएम छापेमारी के दो मिनट पहले तय करेंगे कि किस प्रखंड में छापेमारी की जायेगी. छापेमारी में अपर समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी की पर्यवेक्षिका को शामिल किया गया है. विभागीय सूत्रों की मानें, तो छापेमारी के साथ ही उसकी पूरी रिपोर्ट डीएम को सुपुर्द करने को कहा गया है. यानी छापेमारी के दिन जिले भर के अधिकारी एक पंचायत में एक साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर जांच करेंगे. इसमें देखा जायेगा कि आंगनबाड़ी केंद्र में कितने बच्चे हैं. बच्चो को दिया जानेवाला पोषाहार उन्हें प्राप्त होता है या नहीं. बच्चों को आंगनबाड़ी की सेविका अक्षर ज्ञान देती हैं की नहीं. गर्भवती और धात्री महिलाओं को पुष्टाहार मिलता है की नहीं. रजिस्टर से जांच करने के बाद उसका भौतिक सत्यापन भी किया जायेगा. इतना ही नहीं शिकायत मिलने पर उसका निबटारा किया जायेगा. आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन बना है की नहीं. वहां शौचालय की क्या व्यवस्था है. साफ-सफाई है की नहीं. बच्चों को शिक्षा देने का माहौल है की नहीं. इन तमाम बिंदुओं को डीएम ने गंभीरता से लिया है तथा अभियान की शुरुआत इसी सप्ताह से जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन