ग्रामीण क्षेत्र में नहीं बढ़ेगी एमवीआर:मंत्री

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में नहीं बढ़ेगी एमवीआर:मंत्रीसंवाददाता,पटनानिबंधन, उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जमीन की मिनिमम वेल्यू रेट (एमवीआर) नहीं बढ़ेगी. मंगलवार को सदाकत आश्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री री मस्तान ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जहां एमवीआर कम […]

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में नहीं बढ़ेगी एमवीआर:मंत्रीसंवाददाता,पटनानिबंधन, उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जमीन की मिनिमम वेल्यू रेट (एमवीआर) नहीं बढ़ेगी. मंगलवार को सदाकत आश्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री री मस्तान ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जहां एमवीआर कम है, वहां इसे बढ़ाने के प्रस्ताव पर सरकार विचार करेगी. इसके लिए विभाग प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजेगा. प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा. इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाना है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जमीन की कीमत अधिक है. जिस इलाके में जमीन की कीमत अधिक है और एमवीआर रेट कम है. ऐसे इलाके में एमवीआर बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार होगा. बॉक्सरजिस्ट्री में ली गयी अधिक राशि लौटायी जायेगी मंत्री ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री में जिन लोगों से अधिक राशि ली गयी है, उन्हें राशि लौटायी जायेगी. विभाग इसका हल निकालेगा. हाल ही में पटना सहित पूर्णिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण व भागलपुर जिलों में जमीन की रजिस्ट्री में अधिक राशि लिये जाने को लेकर सरकार गंभीर है. विभाग की अनुमति के बगैर जमीन की रजिस्ट्री में अधिक राशि लेने की शिकायत विभाग को मिली है. विभाग की ओर से इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है कि विभागीय आदेश के बिना जमीन की रजिस्ट्री में अधिक राशि कैसे ली गयी? इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी. इसकी जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर जांच कमेटी गठित की जा रही है. जांच कमेटी इसकी जांच-पड़ताल करेगी. जांच के बाद दोषी पाये जानेवाले अधिकारी पर कारर्वाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन