धौनी के खिलाफ पूरी खेल भावना से खेलेंगे: रैना

Updated:
विज्ञापन

धौनी के खिलाफ पूरी खेल भावना से खेलेंगे: रैनाराजकोट. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से पहले आठ सत्र एक साथ खेलनेवाले सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी अब इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र में टीम राजकोट और टीम पुणे के मैच के दौरान आमने-सामने होंगे. रैना से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने […]

विज्ञापन

धौनी के खिलाफ पूरी खेल भावना से खेलेंगे: रैनाराजकोट. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से पहले आठ सत्र एक साथ खेलनेवाले सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी अब इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र में टीम राजकोट और टीम पुणे के मैच के दौरान आमने-सामने होंगे. रैना से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह प्रस्पर्धी बने रहेंगे और साथ ही पूर्व आइपीएल कप्तान के खिलाफ खेलने के दौरान ‘खेल भावना’ की कोई कमी नहीं होगी. रैना राजकोट के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जिसका उन्हें फायदा पहुंचेगा. उन्होंने यहां कहा, ‘मैं राजकोट के हालात से काफी अच्छी तरह वाकिफ हूं क्योंकि मैंने यहां अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग में कई जूनियर मैच खेले हैं.’ भारत और सुपरकिंग्स टीम के साथी रविंद्र जडेजा को भी राजकोट की टीम ने चुना है और इस बारे में पूछने पर रैना ने कहा, ‘जडेजा स्थानीय खिलाड़ी है. हम दोनों यहां के हालात से वाकिफ हैं और हम इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करेंगे.’ आइपीएल का अगला सत्र नौ अप्रैल से 29 मई तक खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन