चार मुक्केबाजों को आइओसी ओलिंपिक स्कॉलरशिप

Updated:
विज्ञापन

चार मुक्केबाजों को आइओसी ओलिंपिक स्कॉलरशिपनयी दिल्ली. विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (56 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनदीप जांगड़ा (69 किग्रा) सहित भारत के चार मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आइओसी) ने स्कॉलरशिप के लिए चुना है. भारतीय ओलिंपिक संघ की सिफारिश की सिफारिश पर आइओसी ने गौरव […]

विज्ञापन

चार मुक्केबाजों को आइओसी ओलिंपिक स्कॉलरशिपनयी दिल्ली. विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (56 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनदीप जांगड़ा (69 किग्रा) सहित भारत के चार मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आइओसी) ने स्कॉलरशिप के लिए चुना है. भारतीय ओलिंपिक संघ की सिफारिश की सिफारिश पर आइओसी ने गौरव बिधुड़ी (52 किग्रा) और सुमित सांगवान (69 किग्रा) को भी चुना है. बिधुड़ी ने विश्व मुक्केबाजी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन से प्रभावित किया है और उन्हें लगातार दूसरी बार इस सीरीज में खेलने का मौका मिल रहा है. इस साल उन्होंने आगामी सत्र के लिए यूएसए नॉकआउट फ्रेंचाइजी के साथ करार किया है. सुमित ने 2010 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के अलावा 2012 लंदन ओलिंपिक से पहले एशियाई ओलिंपिक क्वालिफायर में स्वर्ण पदक जीता था. मुक्केबाजों को अगले साल अगस्त तक प्रत्येक महीने 800 डॉलर की राशि मिलेगी बशर्ते वे ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करें. इसके अलावा ओलिंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए परिवाहन लागत के तौर पर अतिरिक्त पांच हजार डॉलर भी दिये जायेंगे. जांगड़ा ने कहा, ‘मैं यह स्कॉलरशिप हासिल करके काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं क्योंकि फिलहाल किसी भी तरह का सहयोग महत्वपूर्ण है. आइओसी से इस तरह की मान्यता मिलना मनोबल बढ़ानेवाला है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन