विदर्भ ने त्रिपुरा को 158 रनों से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

विदर्भ ने त्रिपुरा को 158 रनों से रौंदानयी दिल्ली. सलामी बल्लेबाज जितेश शर्मा और गणेश सतीश के शतक और दोनों के बीच बड़ी शतकीय साझेदारी की मदद से विदर्भ ने विजय हजारे वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप सी मैच में मंगलवार को यहां त्रिपुरा को 158 रनों से रौंद दिया. सतीश ने 134 गेंदों में […]

विज्ञापन

विदर्भ ने त्रिपुरा को 158 रनों से रौंदानयी दिल्ली. सलामी बल्लेबाज जितेश शर्मा और गणेश सतीश के शतक और दोनों के बीच बड़ी शतकीय साझेदारी की मदद से विदर्भ ने विजय हजारे वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप सी मैच में मंगलवार को यहां त्रिपुरा को 158 रनों से रौंद दिया. सतीश ने 134 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 140 रनों की पारी खेलने के अलावा सलामी बल्लेबाज जितेश (105) के साथ दूसरे विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी भी की. इससे टीम निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 324 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही. जितेश ने अपने कैरियर का पहला शतक जड़ते हुए 108 गेंदों की पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा. त्रिपुरा की ओर से राणा दत्ता और चिरंजीत पाल ने दो-दो विकेट चटकाये. इसके जवाब में त्रिपुरा की टीम अक्षय वखारे (29 रन पर तीन विकेट), अक्षय कर्नेवार (12 रन पर दो विकेट) और रविकुमार ठाकुर (41 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 47.4 ओवरों में 166 रन पर ढेर हो गयी. त्रिपुरा की ओर से संजय मजूमदार ने सर्वाधिक 39 रन बनाये. टीम के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे, लेकिन कोई टिक कर नहीं खेल पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन