पांच हजार बकायेदारों का कटेगा कनेक्शन
पांच हजार बकायेदारों का कटेगा कनेक्शन बिजली कंपनी के अधिकारी आज से चलायेंगे अभियान विपत्र में सुधार व भुगतान के लिए उठाया गया कदम दो हजार से अधिक बकाया होने पर की जायेगी कार्रवाई संवाददाता, बरौली बिजली कंपनी वैसे लोगों का कनेक्शन बुधवार से काटने जा रही है, जिनका बिजली बिल दो हजार से अधिक […]
पांच हजार बकायेदारों का कटेगा कनेक्शन बिजली कंपनी के अधिकारी आज से चलायेंगे अभियान विपत्र में सुधार व भुगतान के लिए उठाया गया कदम दो हजार से अधिक बकाया होने पर की जायेगी कार्रवाई संवाददाता, बरौली बिजली कंपनी वैसे लोगों का कनेक्शन बुधवार से काटने जा रही है, जिनका बिजली बिल दो हजार से अधिक हो चुका है. कनेक्शन काटते वक्त बिजली कंपनी के अधिकारी या कर्मी किसी से अनुमति नहीं लेंगे. कार्रवाई करने से पहले विभाग की ओर से नोटिस भेजा जा चुका है. बरौली पावर सब स्टेशन से जुड़े करीब पांच हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका बकाया दो हजार से अधिक हो चुका है. विभाग यह कार्रवाई राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर करने जा रही है. बकायेदारों का कनेक्शन काटने के बाद यदि विपत्र का भुगतान नहीं किया जाता है, तो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करा कर जुर्माना के साथ पैसा वसूली की जायेगी. बिजली कंपनी के कनीय अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि बिजली बिल के बकायेदारों का कनेक्शन काटने के लिए टीम का गठन किया गया है. 16 दिसंबर से यह अभियान चलाया जायेगा. साथ ही विपत्र के भुगतान के दौरान मिल रही बिजली बिल अधिक आने की शिकायतों का भी निबटारा किया जायेगा. विपत्र में आयी शिकायतों का निष्पादन करने के लिए बिजली कार्यालय में अलग काउंटर बनाया गया है. कनेक्शन काटने के लिए मुहल्लों में जानेवाली टीम बिजली बिल भी वसूल करेगी. विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को जारी किये गये निर्देश से बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गयी है. पहली बार बरौली में बड़े पैमाने पर बकायेदारों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई बिजली कंपनी के अधिकारियों ने शुरू की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










