अश्विन, जडेजा आइसीसी हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पांच में
अश्विन, जडेजा आइसीसी हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पांच मेंदुबई. रविचंद्रन अश्विन आइसीसी टेस्ट हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि रविंद्र जडेजा एक पायदान चढ़ कर पांचवें स्थान पर आ गये, टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई भारतीय शीर्ष 10 में नहीं है हालांकि गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन दूसरे और […]
अश्विन, जडेजा आइसीसी हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पांच मेंदुबई. रविचंद्रन अश्विन आइसीसी टेस्ट हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि रविंद्र जडेजा एक पायदान चढ़ कर पांचवें स्थान पर आ गये, टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई भारतीय शीर्ष 10 में नहीं है हालांकि गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन दूसरे और जडेजा आठवें स्थान पर हैं. टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे स्थान पर आ गये, जो दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स से सिर्फ तीन अंक पीछे हैं. वहीं मार्टिन गुप्टिल ने 18 पायदान की छलांग लगायी. कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम दो पायदान चढ़ कर 17वें स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज एक पायदान खिसककर सातवें स्थान पर आ गये. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ तीन पायदान खिसककर चौथे स्थान पर आ गये, जबकि दोहरा शतक जमानेवाले एडम वोजेस 19 पायदान चढ़ कर 15वें स्थान पर आ गये. टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शीर्ष 10 में पहुंच गये हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत में सात विकेट लिये. ऑफ स्पिनर नाथन लायन दो पायदान चढ़ कर 15वें स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










