शहनाई की गूंज पर लगी एक माह का ब्रेक
शहनाई की गूंज पर लगी एक माह का ब्रेक आज से आरंभ होगा खरमासमकर संक्रांति तक ठप रहेगा मांगलिक कार्यसंवाददाता, गोपालगंजबुधवार से शहनाइयों की गूंज सुनाई नहीं देगी. इसके बाद खरमास लग जायेगा और एक महीने तक बैंड-बाजे पर नाचते बराती नहीं दिखायी देंगे. 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के कारण […]
शहनाई की गूंज पर लगी एक माह का ब्रेक आज से आरंभ होगा खरमासमकर संक्रांति तक ठप रहेगा मांगलिक कार्यसंवाददाता, गोपालगंजबुधवार से शहनाइयों की गूंज सुनाई नहीं देगी. इसके बाद खरमास लग जायेगा और एक महीने तक बैंड-बाजे पर नाचते बराती नहीं दिखायी देंगे. 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के कारण विवाह रूक जायेंगे तथा सभी प्रकार के मांगलिक कार्य पर रोक लग जायेंगे. मांगलिक कार्य नहीं होने से पूरे एक महीने तक लोग राहत महसूस करेंगे. हालांकि फिर 15 जनवरी मकर संक्रांति के दूसरे दिन से शुभ मुहूर्त शुरू हाे जायेंगे. अप्रैल तक 62 दिन विवाह की धूम रहेगी यानी इन दिनों विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे. डॉ विजय ओझा ने बताया कि काशी पंचांग के अनुसार शादी के लिए कुल 62 शुभ दिन हैं. इसमें कुछ दिवा लग्न, गोधूली लग्न, राहू, केतु, मृत्युवान से संबंधित है. शेष शुभ है, किंतु अधिकतर लग्न और मुहूर्त हैं. इस साल दिसंबर में शादी के 13 दिन शुभ हैं. नये वर्ष में बैंड-बाजा, डोली और बरात खुब सजेगी. उपनयन संस्कार काशी पंचांग के अनुसारजनवरी- 25, 28 एवं 29फरवरी- 11, 12, 17, 18, 19, 24 एवं 25मार्च- 10, 25 एवं 28गृहप्रवेश के लिएजनवरी- 28 को एक मात्र दिनफरवरी- 3, 5, 12, 13, 17, 19, 20, 24, 27मार्च- 5 एवं 7 इसके बाद चैत मास में नया पंचांग आने पर और शादी की तिथि बढ़ सकती है. इन दिनों नहीं होंगे विवाह16 दिसंबर से खरमास के कारण विवाह नहीं होंगे. यह स्थिति 15 जनवरी तक रहेगी. 15 मार्च से होलाष्टक के कारण विवाह के मुहूर्त खत्म हो जायेंगे. फिर 15 अप्रैल से सूर्य के मीन राशि में प्रवेश होने के कारण विवाह रूक जायेंगे. अगले साल इन तिथियों पर होगा विवाहजनवरी 2016 – 16, 19 से 21, 25 26, 27, 29, 31फरवरी – 1, 2, 4 से 6, 11, 13, 16, 17, 21 से 25, 27 से 29मार्च – 1 से 5, 10, 11अप्रैल – 16 से 19, 22 से 25मई – 1, 4जून – 27, 29 जुलाई – 1, 8, 10, 11, 13, 14अगस्त, सितंबर, अक्तूबर में शादी के मुहूर्त नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










