शामपुर को हरा कर तीन रन से जीता कुशीनगर

Updated:
विज्ञापन

शामपुर को हरा कर तीन रन से जीता कुशीनगरसासामुसा. कुचायकोट प्रखंड में कैथवलिया के मैदान में चल रहे सिरिसिया भावना कप-5 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो अलग-अलग मैच खेले गये, जिसमें कुशीनगर की टीम ने शामपुर को हरा कर तीन रन से जीत हासिल कर ली. बता दें कि कुशीनगर बनाम श्यामपुर के बीच […]

विज्ञापन

शामपुर को हरा कर तीन रन से जीता कुशीनगरसासामुसा. कुचायकोट प्रखंड में कैथवलिया के मैदान में चल रहे सिरिसिया भावना कप-5 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो अलग-अलग मैच खेले गये, जिसमें कुशीनगर की टीम ने शामपुर को हरा कर तीन रन से जीत हासिल कर ली. बता दें कि कुशीनगर बनाम श्यामपुर के बीच खेले गये क्रिकेट मैच में टॉस जीत कर कुशीनगर की टीम पहले बल्लेबाजी की, जिसमें 12 ओवर में 131 रन बनाये. जवाब में उतरी शामपुर की टीम 12 ओवर में 128 रन बना कर आल आउट हो गयी. मैन ऑॅफ द मैच का पुरस्कार राहुल कुमार को दिया गया. जबकि, दूसरा मैच यूपी के जुनैत इलेवन विरवट तथा गोपलामट के बीच खेला गया. जुनैत एलेवन विरवट टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी किया तथा 109 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में उतरी गोपलामठ की टीम 66 रन पर आॅल आउट हो गयी. 44 रन से जुनैत इलेवन विरवट की टीम जीत हासिल की, जिसमें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ओमजी को दिया गया. मैच के आयोजन कृष्ण कुमार पंडित, बबलू कुमार सिंह, विनय कुमार शर्मा, सतीश कुमार गुप्ता, मुस्ताक अहमद की भूमिका काफी प्रमुख रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन