चंडीगढ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह की जगह संघ प्रचारक मंगल सेन के नाम रखने की साजिश : केसी त्यागी
चंडीगढ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह की जगह संघ प्रचारक मंगल सेन के नाम रखने की साजिश : केसी त्यागीसंवाददाता, पटनाजदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद केसी त्यागी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीदे-आजम भगत सिंह की जगह संघ प्रचारक स्व मंगल सेन के नाम पर […]
चंडीगढ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह की जगह संघ प्रचारक मंगल सेन के नाम रखने की साजिश : केसी त्यागीसंवाददाता, पटनाजदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद केसी त्यागी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीदे-आजम भगत सिंह की जगह संघ प्रचारक स्व मंगल सेन के नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखने की कोशिश कर रही है. त्यागी ने कहा कि हरियाणा सरकार के इस कदम का जदयू कठोर शब्दों में भर्त्सना करता है. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, हरियाणा के साथ संघ शासित राज्य का हिस्सा भी है. सिर्फ हरियाणा के संघ प्रचारक को तवज्जो देना, भगत सिंह के लिए अपमान होगा. केसी त्यागी ने कहा , भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय भूमिका निभाने वाले भगत सिंह के योगदान और प्रसिद्धि का स्व़ सेन की पहचान के साथ कोई तुलना नहीं है. जदयू राष्ट्र्पति तथा प्रधानमंत्री से अपील किया है कि वे इस संवेदनशील मुद्दे पर हस्तक्षेप करें . ताकि शहीदे-आजम की विरासत के साथ न्याय बरता जा सके और आने वाली पीढि़यां अपने जननायकों को सममान पूर्वक स्मरण करती रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










