एजुकेशन लोन देने में आना-कानी पर डीएम नाराज

Updated:
विज्ञापन

एजुकेशन लोन देने में आना-कानी पर डीएम नाराजडीएलसीसी की बैठक में बैंकों का क्रमवार डीएम ने की समीक्षासीडी रेसियो काफी खराब देख सुधार लाने का दिया अल्टीमेटमछात्रों के भविष्य से जुड़ा है एजुकेशन लोन, बरतें नरमीफोटो-29 – बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम व आरबीआइ के अधिकारी.संवाददाता, गोपालगंजछात्रों के भविष्य से एजुकेशन लोन […]

विज्ञापन

एजुकेशन लोन देने में आना-कानी पर डीएम नाराजडीएलसीसी की बैठक में बैंकों का क्रमवार डीएम ने की समीक्षासीडी रेसियो काफी खराब देख सुधार लाने का दिया अल्टीमेटमछात्रों के भविष्य से जुड़ा है एजुकेशन लोन, बरतें नरमीफोटो-29 – बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम व आरबीआइ के अधिकारी.संवाददाता, गोपालगंजछात्रों के भविष्य से एजुकेशन लोन जुड़ा हुआ है. एजुकेशन लोन देने में बैंक आना-कानी कर रही है, जो बरदाश्त से बाहर है. बैंक अधिकारियों को खरा-खरा सुनाते हुए डीएम राहुल कुमार ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि जनवरी की बैठक से पहले एजुकेशन लोन के आवेदन को हर हाल में स्वीकृत की जाये. सीडी रेसियो काफी कम होने पर डीएम ने अल्टीमेटम दिया कि इसे ठीक किया जाये. केनरा बैंक, स्टेट बैंक के द्वारा सबसे अधिक लोन देने में कोताही बरतने का मामला सामने आया है. जीविका के आवेदन को भी ऋण की स्वीकृति नहीं दी गयी है. इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत युवकों को रोजगार के लिए ऋण नहीं मिल रहा है. उद्योग विभाग के द्वारा स्वीकृत आवेदन भी धूल फांक रहा है. बैंकों की क्रमवार समीक्षा की गयी, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक से आये अधिकारी ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बैंक रोजगार और एजुकेशन लोन के प्रति नरमी बरतें. कई बार ऐेसा देखने में आ रहा है कि आवेदकों को बैंक लगातार दौड़ा रहा है और बाद में लोन देने से इनकार कर देता है. अगर आवेदन स्वीकृत करने लायक नहीं हो, तो आवेदक को इसकी तत्काल जानकारी दी जाये. डीएम ने जनता दरबार में आये मामलों को तत्काल निबटारा करने का आदेश दिया है. इस बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी जिउत सिंह, एलडीएम पीके अग्रवाल के अलावा विभिन्न अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन