हुसेइनोव को रिंग में जवाब दूंगा : विजेंदर
हुसेइनोव को रिंग में जवाब दूंगा : विजेंदरनयी दिल्ली. सामेत हुसेइनोव ने 19 दिसंबर को होनेवाले मुकाबले में विजेंदर सिंह को ‘बुरी तरह पीट कर’ भारत वापस भेजने का वादा किया है, लेकिन स्टार भारतीय मुक्केबाज ने इस धमकी पर हंसते हुए कहा कि वह इसका जवाब रिंग में देंगे. मैनचेस्टर से विजेंदर ने कहा […]
हुसेइनोव को रिंग में जवाब दूंगा : विजेंदरनयी दिल्ली. सामेत हुसेइनोव ने 19 दिसंबर को होनेवाले मुकाबले में विजेंदर सिंह को ‘बुरी तरह पीट कर’ भारत वापस भेजने का वादा किया है, लेकिन स्टार भारतीय मुक्केबाज ने इस धमकी पर हंसते हुए कहा कि वह इसका जवाब रिंग में देंगे. मैनचेस्टर से विजेंदर ने कहा कि तीसरे मुकाबले से पूर्व अब उनका ध्यान एंड्यूरेंस और ताकत पर है. ओलिंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता विजेंदर ने कहा, ‘ऐेसे धमकियों पर आप क्या प्रतिक्रिया दोगे. मैं सिर्फ हंस सकता हूं, जो उसे लगता है उसे बोलने दीजिए. उसे पूरी आजादी है कि वह जो बोलना चाहता है उसे बोले. लेकिन मैं सिर्फ रिंग में बोलूंगा और उस भाषा में जिसे वह काफी अच्छी तरह समझेगा.’ विजेंदर के अब तक के पेशेवर कैरियर में हुसेइनोव सबसे अनुभवी प्रतिद्वंद्वी हैं, जिन्होंने 14 मुकाबले लड़े हैं और इनमें से सात में जीत दर्ज की है. 30 वर्ष के विजेंदर हालांकि इस मुकाबले को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर वह अनुभवी है, तो मैं भी कम नहीं हूं. मैं ओलिंपिक पदक विजेता हूं. बेशक वह पेशेवर सर्किट में अधिक अनुभवी है, लेकिन मैं भी इतना अनुभवी हूं कि मुझ पर इसका असर नहीं पड़े.’ विजेंदर ने कहा, ‘मेरा मजबूत पक्ष यह है कि मैं बमुश्किल ही चिंतित होता हूं. मुझे पता है कि यह मेरा काम है और मुझे अलग अलग तरह के लोगों का सामना करना होगा। इसलिए इसका मुझ पर अधिक असर नहीं पड़ता.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










