ईंट भट्ठें बिहार में 6406, रॉयल्टी दे रहें महज 2995 (न्यूज इन नंबर्स)

Updated:
विज्ञापन

ईंट भट्ठें बिहार में 6406, राॅयल्टी दे रहें महज 2995 (न्यूज इन नंबर्स)ईंट भट्ठों से खान एवं भूतत्व विभाग अक्तूबर माह तक महज 24.73 प्रतिशत ही राॅयल्टी वसूली कर पाया औरंगाबाद में 199 ईंट भट्ठें चल रहे, किंतु एक भी भट्ठेंदार ने विभाग को राॅयल्टी जमा नहीं करायाशत-प्रतिशत रॉयल्टी जमा न कराने वाले ईंट भट्ठेंदारों […]

विज्ञापन

ईंट भट्ठें बिहार में 6406, राॅयल्टी दे रहें महज 2995 (न्यूज इन नंबर्स)ईंट भट्ठों से खान एवं भूतत्व विभाग अक्तूबर माह तक महज 24.73 प्रतिशत ही राॅयल्टी वसूली कर पाया औरंगाबाद में 199 ईंट भट्ठें चल रहे, किंतु एक भी भट्ठेंदार ने विभाग को राॅयल्टी जमा नहीं करायाशत-प्रतिशत रॉयल्टी जमा न कराने वाले ईंट भट्ठेंदारों का नहीं होगा नये वर्ष के लिए लाईसेंस रिन्यूअल मुंगेर और बांका के भी ईंठ भट्ठेंदार रॉयल्टी जमा कराने के मोरचे पर फिसड्डी संवाददाता, पटना बिहार में ईंट भट्ठें तो प्राय: हर जिले में खुले हैं, किंतु खान-भूतत्व विभाग को राॅयल्टी देने के मामले में सभी जिलों के ईंठ भट्ठेदार पीछे हैं. औरंगाबाद में तो 199 ईंट भट्ठे चल रहे हैं, पर एक भी भट्ठेदार ने राॅयल्टी विभाग को जमा नहीं कराया है. लखीसराय में 55 ईंट भट्ठे चल रहें, किंतु राॅयल्टी मात्र एक ही भट्ठेदार दे रहा. मुंगेर और बांका के ईंट भट्ठेदारों का भी अमूमन वही हाल है. बांका में पांच ईंट भट्ठे चल रहें, किंतु राॅयल्टी दे रहा मात्र एक. मुंगेर में 49 भट्ठा हैं, किंतु राॅयल्टी सिर्फ दो ही भट्ठेदार दे रहें. ईंट भट्ठों से खान एवं भूतत्व विभाग अक्तूबर माह तक महज 24.73 प्रतिशत ही राॅयल्टी वसूली कर पाया है. राॅयल्टी वसूली की अत्यंत सुस्त रफ्तार पर विभाग के मंत्री और प्रधान सचिव ने नागाजरी जतायी है. मंत्री और प्रधान सचिव ने सभी जिलों के खनन व भूतत्व विभाग को निर्देश दिया है कि जब-तक ईंट भट्ठेंदार रॉयल्टी मद में शत-प्रतिशत राशि जमा नहीं करा देते हैं, तब-तक अगले वर्ष के लिए उनका लाइसेंस रिन्युअल किसी भी हाल में न किया जाये. निर्देश की अवहेलना करने वाले अधिकारी भी बक्शे नहीं जायेंगे. जिलों में ईंट भट्ठेजिला®ईंट भट्ठेे®रायल्टी नहीं दे रहेआरा®193®116 पटना®520®241 नालंदा®291®97 कैमूर®160®50 बक्सर®135®50 गया®476®325 औरंगाबाद®199®199नवादा®242®157 अरवल®55®35 जहानाबाद®128®104 शेखपुरा®53®40 लखीसराय®59®01 जमुई®113®16 मुंगेर®49®02 बेगूसराय®169®90 खगड़िया®66®32 मुजफ्फरपुर®248®196 बेतिया®213®37 मोतिहारी®208®140वैशाली®298®105 सीतामढ़ी®215®73 कटिहार®152®06 दरभंगा®267®47 समस्तीपुर®238®63 मधुबनी®225®30 बांका®05®04 भागलपुर®137®25 सारण®367®172 गोपालगंज®202®88 सीवान®284®196 सहरसा®106®23 सुपौल®79®66 मधेपुरा®106®73

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन