तीन लाख के लिए पत्नी को घर से निकाला
तीन लाख के लिए पत्नी को घर से निकाला गोपालगंज. दहेज लोभी पति ने तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाने के कोटवा गांव की अनु देवी की शादी कटेया थाने के […]
तीन लाख के लिए पत्नी को घर से निकाला गोपालगंज. दहेज लोभी पति ने तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाने के कोटवा गांव की अनु देवी की शादी कटेया थाने के हरिहरा गांव अनुज श्रीवास्तव के साथ 2009 में हुई थी. ससुराल जाते ही शहर में जमीन लेने के लिए दहेज के रूप में तीन लाख रुपये की मांग होने लगी. लेकिन, मांग पूरा नहीं होने पर लगातार प्रताड़ित कर एक माह पूर्व घर से निकाल दिया गया. पीड़िता ने अनुज श्रीवास्तव सहित चार लोगों को आरोपित किया है तथा प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










