सरकारी तंत्र के खेल में फेल हुई भाजपा
सरकारी तंत्र के खेल में फेल हुई भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी भाजपापूर्व पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने की प्रेसवार्ताफोटो नं-15संवाददाता, गोपालगंजसरकारी तंत्र के खेल में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा फेल हो गयी. बिहार की जनता के विश्वास पर भाजपा खरा उतरेगी. जिस तरह एक करोड़ 30 लाख मतदाताओं ने अपना […]
सरकारी तंत्र के खेल में फेल हुई भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी भाजपापूर्व पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने की प्रेसवार्ताफोटो नं-15संवाददाता, गोपालगंजसरकारी तंत्र के खेल में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा फेल हो गयी. बिहार की जनता के विश्वास पर भाजपा खरा उतरेगी. जिस तरह एक करोड़ 30 लाख मतदाताओं ने अपना वोट देकर भाजपा काे समर्थन दिया, उनके विश्वास पर पार्टी खरा उतरेगी. उक्त बातें विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार की समीक्षा करने से पूर्व पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हुआ है. यह हार की समीक्षा के क्रम में स्पष्ट हो गया है. जो लोग पार्टी के साथ हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. पार्टी हमेशा उन लोगों के साथ है. वहीं, सीवान के विधायक व्यास देव प्रसाद ने कहा कि बिहार में अपराध और अपराधियों को रोकने में सरकार विफल है. आये दिन हत्या और बैंक लूट की घटनाएं हो रही हैं. आतंकी संगठनों को धन की कमी होने पर पूर्ति के लिए बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. यहां तक की किसानों को अब तक डीजल अनुदान की राशि भी नहीं दी गयी है. जबकि, किसानों के धान की फसल की कटाई भी समाप्त हो गयी है. सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है. अबतक पूरे प्रदेश में कहीं भी धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है. मौके पर विधायक सुभाष सिंह, पूर्व पर्यटन मंत्री रामप्रवेश राय, जिलाध्यक्ष ब्रम्हानंद राय, इ सुदामा मांझी, राजू चौबे, अनुप कुमार श्रीवास्तव, चंद्रमोहन पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










