पहले दिन की प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द
पहले दिन की प्रैक्टिकल परीक्षा रद्दकमला राय कॉलेज और महेंद्र महिला में नहीं हुई परीक्षा एमएम कॉलेज में केवल होम साइंस की ली गयी प्रैक्टिकल परीक्षा फोटो न. 12 परीक्षा रद्द होने के बाद लौटते परीक्षार्थीस्नातक की फाइनल इयर की परीक्षा बीतने के बाद गुरुवार से महाविद्यालयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा आयोजित करनी थी. लेकिन, […]
पहले दिन की प्रैक्टिकल परीक्षा रद्दकमला राय कॉलेज और महेंद्र महिला में नहीं हुई परीक्षा एमएम कॉलेज में केवल होम साइंस की ली गयी प्रैक्टिकल परीक्षा फोटो न. 12 परीक्षा रद्द होने के बाद लौटते परीक्षार्थीस्नातक की फाइनल इयर की परीक्षा बीतने के बाद गुरुवार से महाविद्यालयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा आयोजित करनी थी. लेकिन, शहर के कमला राय महाविद्यालय में पहले दिन की परीक्षा रद्द कर दी गयी. जबकि, महेंद्र महिला महाविद्यालय में शिक्षक के नहीं होने पर केवल होमसाइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा ली गयी. प्रैक्टिकल परीक्षा बगैर सूचना के रद्द किये जाने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. संवाददाता, गोपालगंज जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय में बगैर सूचना के प्रैक्टिकल परीक्षा गुरुवार को रद्द कर दी गयी. परीक्षा रद्द होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर में कमला राय और महेंद्र महिला महाविद्यालय को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है. कमला राय महाविद्यालय में पहले दिन भूगोल की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जानी थी. श्रीकांत डिग्री कॉलेज, एसएमडी कॉलेज तथा महेंद्र महिला कॉलेज में होमसाइंस और साइकोलॉजी विषय की प्रैक्टिकल होनी थी. कमला राय महाविद्यालय ने पहले दिन की परीक्षा रद्द कर नोटिस बोर्ड पर चिपका दी. जबकि, महेंद्र महिला कॉलेज में केवल होमसाइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा ली गयी. शिक्षक के नहीं होने के कारण साइकोलॉजी की प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं ली गयी. महेंद्र महिला कॉलेज में गुरुवार को एसएमडी कॉलेज, यमुना राय-रामा देवी कॉलेज, बाल्मिकी सिंह डिग्री कॉलेज, एमडी सोहराब उर्दू कॉलेज के छात्र-छात्राओं की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जा रही है. महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अपरिहार्य कारणों से पहले दिन की परीक्षा को रद्द करनी पड़ी है. रद्द परीक्षा के लिए दूसरी तिथि जारी की जायेगी. कमला राय कॉलेज में होगी प्रैक्टिकल 11 से 13 दिसंबर तक भूगोल का प्रैक्टिकल (श्रीकांत सिंह डिग्री कॉॅलेज, एसएमडी कॉलेज के परीक्षार्थी होंगे शामिल)11 से 17 दिसंबर तक मनोविज्ञान का प्रैक्टिकल (श्रीकांत सिंह डिग्री कॉॅलेज, एसएमडी कॉलेज, एमएम उर्दू, गिरजा जीतन के परीक्षार्थी होंगे शामिल)महेंद्र महिला कॉलेज में होगी प्रैक्टिकल 10 से 16 दिसंबर तक होमसाइंस का प्रैक्टिकल (एसएमडी कॉलेज, यमुना राय-रामा देवी कॉलेज, एमडी सोहराब उर्दू कॉलेज के परीक्षार्थी होंगे शामिल)11 से 15 दिसंबर तक मनोविज्ञान का प्रैक्टिकल (कमला राय कॉलेज, पंडित देवराम कॉलेज, बांके बिहारी कॉलेज, रवींद्र राय कॉलेज, एसएन पांडेय कॉलेज, वाल्मीकि सिंह डिग्री कॉलेज, यमुना राय-रामा देवी कॉलेज, एमडी सोहराब उर्दू कॉलेज के परीक्षार्थी होंगे शामिल) 12 को होगा जेनरल विषय का प्रैक्टिकल महेंद्र महिला महाविद्यालय में 12 दिसंबर को सुबह दस बजे से जेनरल विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा में कमला राय कॉलेज, एसएन पांडेय कॉलेज, श्रीकांत सिंह डिग्री कॉलेज, बीपीएस कॉलेज भोरे, पंडित देवराम कॉलेज, रवींद्र राय कॉलेज, एसएमडी कॉलेज के परीक्षार्थी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










