राजगीर महोत्सव में छात्राओं ने उकेरी जीवंत तसवीर

Updated:
विज्ञापन

राजगीर महोत्सव में छात्राओं ने उकेरी जीवंत तसवीर फोटो: 10 बीआइएच 06 का कैप्सन: महिला महोत्सव में सम्मानित बेहतर प्रदर्शन करनेवालीं छात्राएं़ आयोजित कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी अपना प्रशस्ति पत्र दिखाते हुए बिहारशरीफ. राजगीर महोत्सव में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये़ एक दिसंबर से नौ दिसंबर के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. […]

विज्ञापन

राजगीर महोत्सव में छात्राओं ने उकेरी जीवंत तसवीर फोटो: 10 बीआइएच 06 का कैप्सन: महिला महोत्सव में सम्मानित बेहतर प्रदर्शन करनेवालीं छात्राएं़ आयोजित कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी अपना प्रशस्ति पत्र दिखाते हुए बिहारशरीफ. राजगीर महोत्सव में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये़ एक दिसंबर से नौ दिसंबर के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सदर आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं ने दम दिखाया है. स्कूल की प्राचार्य रूबीना निशांत ने बताया कि विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया है. बच्चों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर स्कूल के निदेशक खालीद आलम भुट्टो ने कहा कि स्कूल के द्वारा भी छात्रों को पुरस्कृत किया गया है. साथ ही बच्चों ने प्रथम से लेकर तृतीय तक स्थान हासिल किया है. रंगोली सीनियर ग्राुप में दूसरा पुरस्कार अन्नपूर्णा, विदया रानी, निर्मला, अदिति कश्यप, आंकाक्षा,निकहत नसीम है. म्यूजिकल ग्रुप में एआर एकेडमी को दूसरा स्थान हासिल हुआ. यूथ फैशन शो में सैना परवीन प्रथम रही. पेटिंग में सृष्टि प्रथम रही, तीसरे स्थान पर अंजली सिन्हा रही. इसी प्रकार ऐक्सटेम्पोर में अरफा हसन प्रथम व आयेशा आलम व प्रीति कुमारी ने दूसरा स्थान लायी. इसी प्रकार रंगोली, पेेटिंग, स्पीच, लोक गीत, लोक नृत्य प्र्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल नाम रोशन की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन