विजयीपुर में वद्विानों का समागम 16 से
विजयीपुर में विद्वानों का समागम 16 से ‘भारतीय नारी और मानवाधिकार’ पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति होंगे अतिथि संपादक के साथ देश भर के 200 विद्वान होंगे शामिलसंवाददाता, भोरे 16 दिसंबर से विजयीपुर में विद्वानों का समागम होगा, जिसमें देश के प्रख्यात 200 विद्वान शामिल होंगे. दो दिनों […]
विजयीपुर में विद्वानों का समागम 16 से ‘भारतीय नारी और मानवाधिकार’ पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति होंगे अतिथि संपादक के साथ देश भर के 200 विद्वान होंगे शामिलसंवाददाता, भोरे 16 दिसंबर से विजयीपुर में विद्वानों का समागम होगा, जिसमें देश के प्रख्यात 200 विद्वान शामिल होंगे. दो दिनों तक चलनेवाले इस राष्ट्रीय सेमिनार के सफल संचालन के लिए आयोजक दिन-रात एक कर मेहनत कर रहे हैं. राष्ट्रीय सेमिनार में ‘भारतीय नारी और मानवाधिकर’ विषय पर विद्वान अपनी राय रखेंगे. इसका आयोजन 16 एवं 17 दिसंबर को विजयीपुर प्रखंड के श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय विजयीपुर में होगा. यूजीसी संपोषित इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ रामेश्वर राय ने बताया कि इस सेमिनार के मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति डाॅ देव नारायण झा होंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत के विभागाध्यक्ष डाॅ श्रीप्रकाश पांडेय मौजूद रहेंगे. सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में संपादक शैलेंद्र कुमार होंगे. डाॅ राय ने आगे बताया कि इस सेमिनार में देश भर के दो सौ से ज्यादा विद्वान शामिल होंगे. कार्यक्रम को भव्य और बेहतर बनाने के प्रति तैयारियां तेज कर दी गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










