बदला-बदला दिखा विधानसभा का नजारा

Updated:
विज्ञापन

बदला-बदला दिखा विधानसभा का नजारावरिष्ठता के आधार पर हुआ सीटिंग अरेजमेंट, शपथ ग्रहण के बाद होगी नयी व्यवस्था99 विधायक पहली बार जीत कर आये, 100 विधायक पिछली बार भी थे सदस्य, 44 पहले भी रह चुके थे विधायक संवाददाता, पटनाबिहार विधानसभा का नजारा सोमवार को बदला-बदला सा नजर आया. पिछले 10 सालों से राजद और […]

विज्ञापन

बदला-बदला दिखा विधानसभा का नजारावरिष्ठता के आधार पर हुआ सीटिंग अरेजमेंट, शपथ ग्रहण के बाद होगी नयी व्यवस्था99 विधायक पहली बार जीत कर आये, 100 विधायक पिछली बार भी थे सदस्य, 44 पहले भी रह चुके थे विधायक संवाददाता, पटनाबिहार विधानसभा का नजारा सोमवार को बदला-बदला सा नजर आया. पिछले 10 सालों से राजद और कांग्रेस के विधायक विपक्ष में बैठ कर जदयू सरकार की कमियों पर आवाज उठाते थे, वो सरकार के साथ-साथ बैठे थे. वहीं, पिछली विधानसभा चुनाव में जदयू में रह कर विपक्ष को करारा जवाब देने वाले कई नेता विपक्ष की भूमिका में नजर आये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सत्ता पक्ष की पहली कतार में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, वित्त मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार बैठे थे. वहीं, उनके सामने की लाइन में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, अरुण कुमार, संजय सरावगी, रामनारायण मंडल बैठे थे. पिछली बार जदयू के विधायक रहे भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू व नीरज कुमार सिंह दूसरी कतार में थे. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी सदन में विपक्ष की भूमिका में दूसरे रो के पहली लाइन में बैठे थे. सत्ता पक्ष के कई पूर्व मंत्रियों को भी ट्रेजरी बेंच के बगल में दूसरी तरफ जगह दी गयी थी. सदन में 99 सदस्य पहली बार विधायक बन कर आये हैं. वहीं 100 विधायक वे हैं जो पिछली बार भी जीते थे, जबकि 44 विधायक ऐसे हैं पहले भी कभी विधायक रह चुके हैं अौर इस बार जीत कर आये हैं. सभी विधायकों को उनकी वरिष्ठता (सीनियरिटी) के आधार पर बैठने की व्यवस्था की गयी थी. विधायकों के शपथ ले लेने के बाद फिर से सीटिंग अरेजमेंट की जायेगी. आते के साथ प्रोटेम स्पीकर से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचते ही सीधे प्रोटेम स्पीकर सदानंद सिंह के कमरे में गये. उन्होंने गुलदस्ता देकर प्रोटेम स्पीकर की स्वागत किया. मुख्यमंत्री के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य विधायकों ने मिल कर बधाई दी. बैठने के लिए जगह ढुंढ़ते रहे तेजप्रताप बेल बजने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव सदन के अंदर पहली बार पहुंचे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे पहले पहुंच कर बैठ गये थे. तेजस्वी यादव दूसरी ओर से जाकर मुख्यमंत्री के बगल में बैठ गये. स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव सोचने लगे कि वे कहां बैठे. सकुचाते हुए वे मुख्यमंत्री के पीछे ही खड़े थे. कुछ पता नहीं चलने पर वे मुख्यमंत्री के पीछे वाली सीट में बैठना चाह रहे थे, लेकिन वहां बैठे एक मंत्री ने उन्हें बताया कि वे पहली लाइन में उपमुख्यमंत्री के बगल में बैठे. उसके बाद तेजप्रताप यादव दूसरी ओर से आकर वहां बैठ गये. वित्त मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी की सीट स्वास्थ्य मंत्री के बगल में थी, लेकिन वे पहली लाइन के अंतिम छोड़ पर बैठे थे. ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के बार-बार आग्रह करने के बाद वे अपनी जगह पर बैठे. डीएम-सिटी एसपी को देख अटेंशन में आ गये विधायकराजगीर से नवनिर्वाचित विधायक रवि ज्योति पहली बार विधानसभा पहुंचे. सदन की कार्यवाही के बाद वे पोटिको के बाहर थे. उनकी नजर जैसे ही पटना की डीएम और सिटी एसपी पर पड़ी तो वे अटेंशन की मुद्रा में आ गये. यह देख दोनों मुस्कुराने लगे. विधायक जी को भी जब यह एहसास हुआ तो वे अलग हो गये. विधायक जी ने कहा कि वे 21 सालों तक पुलिस विभाग की सेवा की है और एसएचओ पद में रहते हुए वोलेंटियरी रिटार्यमेंट ली है. ये अधिकारी पुलिस विभाग के उनके पद के हिसाब से सीनियर रह चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन