चेहल्लुम के कारण विधानसभा की तीन दिसंबर की कार्यवाही चार को

Updated:
विज्ञापन

चेहल्लुम के कारण विधानसभा की तीन दिसंबर की कार्यवाही चार कोकैबिनट से निर्णय लेकर राज्यपाल को प्रस्ताव भेजने की तैयारीसंवाददाता,पटनापूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा में चेहल्लुम का अवकाश चार दिसंबर को घोषित था. लेकिन अब चेहल्लुम तीन दिसंबर होने के कारण विधानसभा की कार्यवाही में भी बदलाव किया जा रहा है. संसदीय कार्य मंत्री […]

विज्ञापन

चेहल्लुम के कारण विधानसभा की तीन दिसंबर की कार्यवाही चार कोकैबिनट से निर्णय लेकर राज्यपाल को प्रस्ताव भेजने की तैयारीसंवाददाता,पटनापूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा में चेहल्लुम का अवकाश चार दिसंबर को घोषित था. लेकिन अब चेहल्लुम तीन दिसंबर होने के कारण विधानसभा की कार्यवाही में भी बदलाव किया जा रहा है. संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि चेहल्लुम का अवकाश तीन दिसंबर को होने के कारण अब सदन की तीन दिसंबर को होनेवाले विधायी कार्य चार दिसंबर को होंगे. उन्होंने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही में होने वाली तब्दीली को लेकर कैबिनेट की बैठक में फिर से निर्णय लिया जायेगा. इस पर विधान परिषद के सभापति से भी सहमति ली जायेगी. कार्यक्रम में बदलाव का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जायेगा. राजभवन की सहमति के बाद विधानसभा की कार्यवाही में बदलाव किया जा सकता है. श्री कुमार ने बताया कि चलते सत्र में द्वितीय अनुपूरक लाया जायेगा. कई विभागों जैसे शिक्षा, ऊर्जा, सड़क आदि ने अनुदान मांग की है. इसको लेकर सरकार करीब छह हजार करोड़ का अनुपूरक व्यय विवरणी पेश करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन