पिता की पुण्यतिथि पर कल्याण बिगहा पहुंचे सीएम

Updated:
विज्ञापन

पिता की पुण्यतिथि पर कल्याण बिगहा पहुंचे सीएमगांव के देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राम लखन सिंह वाटिका में जा कर पिता, माता व पत्नी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सीएम की ससुराल सेवदह के ग्रामीणों ने सीएम को किया माल्यार्पण, गांव के विकास की मांग रखीफोटो 29 बीआइएच 01 का कैप्सन:फोटो 29 बीआइएच 02 […]

विज्ञापन

पिता की पुण्यतिथि पर कल्याण बिगहा पहुंचे सीएमगांव के देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राम लखन सिंह वाटिका में जा कर पिता, माता व पत्नी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सीएम की ससुराल सेवदह के ग्रामीणों ने सीएम को किया माल्यार्पण, गांव के विकास की मांग रखीफोटो 29 बीआइएच 01 का कैप्सन:फोटो 29 बीआइएच 02 का कैप्सन:बिहारशरीफ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिता स्व राम लखन सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे. अपने तीन दिवसीय राजगीर प्रवास के तीसरे दिन सुबह पौने ग्यारह बजे सीएम अपने काफिले के साथ कल्याण बिगहा पहुंच कर सबसे पहले गांव में स्थित देवी मंदिर पहुंचे. देवी मंदिर में पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और देवी मां से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद वह बगल में स्थित रामलखन सिंह वाटिका पहुंचे. वाटिका में स्थित अपने पिता की प्रतिमा पर सबसे पहले पुष्प अर्पित किया. इसके बाद वह माता परमेश्वर देवी और फिर पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, भाभी गीता सिन्हा, बेटा निशांत कुमार, मुख्यमंत्री के रिश्तेदार इंदू कुमारी, अनिल कुमार, राकेश कुमार, मनीष कुमार, अरुण कुमार, रेणु कुमारी, रश्मि कुमारी, डॉ सुनील कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने स्व कविराज रामलखन सिंह, स्व परमेश्वरी देवी व स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की.वाटिका से निकलने के बाद मुख्यमंत्री श्री कुमार गांव में स्थित अपने पैतृक घर गये, जहां घर के रखवाले सीताराम ने उनके लिए दही- चूड़ा व मीठा का इंतजाम किया था. पेट ठीक न रहने की बात कह सीएम ने दही-चूड़ा खाने से इनकार कर दिया. सीएम ने सीताराम से उनका हाल-चाल पूछा और गांव की स्थिति की जानकारी ली. सीताराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी गाय की मौत घर में लगे बिजली के तार चबा जाने से हो गयी है. मुख्यमंत्री ने सीताराम को कहा कि पटना आकर अपनी पसंद की गाय ले जाएं. ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव में स्थित पइन (नहर) की उड़ाही कराने का आदेश जिले के वरीय अधिकारियों को दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री पटना के लिए रवाना हो गये. इस मौके पर संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार व आरसीपी सिंह, स्थानीय विधायक हरिनारायण सिंह, हिलसा के विधायक शक्ति सिंह यादव, राजगीर के विधायक रवि ज्योति कुमार, एमएलसी संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, ललन सर्राफ व हीरा बिंद, प्रशांत किशोर, पूर्व विधायक उषा सिन्हा, पूर्व पार्षद राजू यादव, मगही अकादमी के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद, राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष डाॅ विपिन कुमार यादव, अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य दयाल मेहता, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री सचिव अतीश चंद्रा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह, प उदयकांत मिश्र, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओपी साह, जदयू के जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नदीम जफर, जदयू नेता मुन्ना सिद्दीकी, वरुण कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार मुन्ना, रविकांत कुमार व शशिकांत कुमार टोनी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन