नेपाल में भारतीय टीवी चैनलों पर प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय टीवी चैनलों पर प्रतिबंध काठमांडो : नेपाल में नये संविधान को लेकर मधेशी आंदोलन और दोनों देशों के बीच तल्‍खी के बाद एक बार फिर यहां भारतीय चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लग गया है. खबरों के अनुसार नेपाल में सितंबर के बाद एक बार फिर भारतीय चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध […]

विज्ञापन

नेपाल में भारतीय टीवी चैनलों पर प्रतिबंध काठमांडो : नेपाल में नये संविधान को लेकर मधेशी आंदोलन और दोनों देशों के बीच तल्‍खी के बाद एक बार फिर यहां भारतीय चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लग गया है. खबरों के अनुसार नेपाल में सितंबर के बाद एक बार फिर भारतीय चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लग गया है. नेपाल सरकार ने इस पूरे मामले में पल्‍ला झाड़ लिया है. नेपाल सरकार ने साफ किया है कि इसे लेकर सरकार की तरफ से कोई आदेश नहीं दिया गया. यह कदम केबल ऑपरेटर का है, जिन्‍होंने सीमा पर भारती की नाकेबंदी के विरोध में प्रसारण बंद किया है. मालूम हो कि इसी साल सितंबर में भी विरोध प्रदर्शन के बीच नेपाल में भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद किया गया था, जिसके बाद सरकार ने केबल ऑपरेटरों को फटकार लगा कर इसे फिर शुरू करवाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन