16वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र आज से
16वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र आज सेप्रोटेम स्पीकर पहले दो दिन विधायकों को दिलायेंगे शपथदो दिसंबर को नये विधानसभा अध्यक्ष का होगा चुनावतीन दिसंबर को राज्यपाल का होगा अभिभाषणचार-पांच-छह को अवकाशसात-आठ दिसंबर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और सरकार का उत्तरसंवाददाता, पटना16वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. अरसे […]
16वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र आज सेप्रोटेम स्पीकर पहले दो दिन विधायकों को दिलायेंगे शपथदो दिसंबर को नये विधानसभा अध्यक्ष का होगा चुनावतीन दिसंबर को राज्यपाल का होगा अभिभाषणचार-पांच-छह को अवकाशसात-आठ दिसंबर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और सरकार का उत्तरसंवाददाता, पटना16वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. अरसे बाद पुराने जनता दल परिवार के सदस्य एक साथ सत्ता पक्ष की ओर नजर आयेंगे. यह सत्र आठ दिसंबर तक चलेगा. पहले और दूसरे दिन (30 नवंबर व एक दिसंबर) नये सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा. दो दिसंबर को नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. तीन दिसंबर को साढ़े 11 बजे से विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों के सामने राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसके बाद राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों को भी सभा पटल पर रखा जायेगा और शोक प्रस्ताव पढ़ा जायेगा. वहीं, चार दिसंबर को चेहल्लुम और पांच-छह दिसंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी होने की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी. सात दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा. आठ दिसंबर को भी पहले हाफ में वाद-विवाद होगा और दूसरे हाफ में सरकार का जवाब होगा. वहीं, बिहार विधान परिषद् की कार्यवाही तीन दिसंबर से शुरू होगी और आठ दिसंबर तक चलेगी. बिहार विधानसभा चुनाव में करीब दो तिहाई विधायक पहली बार जीत कर आये हैं, सभी विधायकों को सत्र के पहले दो दिनों में शपथ ग्रहण कराया जायेगा.सदानंद ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में ली शपथराज्यपाल रामनाथ कोविंद ने रविवार को कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के कर्त्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलायी. सदानंद सिंह सोमवार और मंगलवार को सभी विधायकों को पद अौर गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. वहीं, बुधवार को नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. इस प्रक्रिया तक वह प्रोटेम स्पीकर पद पर रहेंगे. सदानंद सिंह इससे पहले 2010 में भी प्रोटेम स्पीकर रह चुके हैं. इससे पहले वे विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं. सदानंद सिंह कहलगांव से कांग्रेस के विधायक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










